जानिए, नैरोबी में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें
पीएम मोदी अपने बोलने के अंदाज के लिए जाने जाते हैं। नैरोबी में संबोधन में उन्होंने हजारों की संख्या में आए भारतीयों का दिल जीत लिया।
नैरोबी। पीएम मोदी इस समय केन्या के दौरे पर हैं। भारतीय समुदाय के सामने अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि 21 वीं सदी की भारत की तस्वीर दुनिया के सामने नजीर बनने वाली है। देश और विदेश में भारतीयों में जोश और उत्साह का संचार हुआ है। भारत सरकार की ये कोशिश है कि विकास का ऐसा उदाहरण पेश किया जाए जिसे दुनिया के दूसरे मुल्क भी अपनाएं। कसाराी स्टेडियम में वो अपनी सरकार की कामयाबी के साथ-साथ भारत की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया है। 10 तथ्यों के जरिए हम ये जानने की कोशिश करते हैं कि पीएम ने किन मुद्दों को अपने भाषण में जगह दी।
- पीएम ने कहा कि भारत खुदगर्ज देश नहीं है। बल्कि हम पूूरी दुनिया को एक परिवार की तरह मानते हैं।एक मंच पर एक साथ आकर ही मानवता की भलाई कर सकते हैं। भारत और अफ्रीका की तरक्की के लिए एक होना जरूरी है। हम एक साझी विरासत को लेकर आगे बढ़े हैं। आज समय की पुकार है कि हम एक बार फिर अपने संबंधों को एक नयी दिशा दें।
- पिछले दो साल से सूखे का सामना करने के बाद भी भारत ने 7.6 फीसद की आर्थिक विकास दर हासिल की है। लेकिन हमें यहीं पर रुकने की जरुरत नहीं है। भारत को 8 फीसद की विकास दर हासिल करनी है। आज दुनिया में जिस तरह से लोग भारतीयों का सम्मान कर रहे हैं। उससे हमें गर्व का अनुभव होता है।
केन्या में पीएम ने कहा, ऐसा लग रहा मिनी इंडिया आए हैं
- पीएम ने कहा कि जब उन्होंने लाल किले की प्राचीर से टॉयलेट के बारे में बात की को उनका मजाक उड़ाया गया। कुछ लोगों ने पूछा कि इसका क्या मतलब है। सच भी था क्योंकि उससे पहले लालकिला से सिर्फ बड़ी बातें कही गईं थी। लेकिन उनके दिल-दिमाग में भारत का सिर्फ आम इंन्सान बसता है।
- भारत में हाल के दिनों में आयोजित भारत-अफ्रीका समिति का आयोजन हुआ था। उस आयोजन के दौरान केन्या के राष्ट्रपति ने नैरोबी आने का निमंत्रण दिया था। उनके निमंत्रण में प्यार और हक दोनों था।
- यहां आने पर ऐसा महसूस हुआ कि वो मिनी इंडिया में आ गए हों। विविधता में एकता को जो सैलाब दिखाई दे रहा है, उसे शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है।
- बड़ी संख्या में आप लोगों की मौजूदगी से भारत में लोग सोच रहे होंगे कि काश ये आयोजन नैरोबी की जगह दिल्ली में हुआ होता।
- मैंने कई देशों की यात्रा की है। लेकिन किसी सरकार ने ये नहीं कहा कि उन्हें भारतीय लोगों से दिक्कत है। ये अपने आप में बड़ी बात है।
- दुनिया एक तरफ आर्थिक संकट का सामना कर रही है। लेकिन भारत कामयाबी की कहानी लिख रहा है। ये सब सिर्फ इसलिए मुमकिन है कि भारतीय अपनी मेहनत और काबिलियत से चुनौती का सामना कर रहे हैं।
- भारतीय समुदाय के संबोधन में कहा कि आप लोग नरेंद्र मोदी एप के जरिए भारत सरकार के कार्यक्रमों और सरकार के बारे में पूरी जानकारी इकठ्ठा कर सकते हैं।
- लालकिले की प्राचीर से जब मैंने कहा कि देश के 18000 गांवों में 1000 हजार दिन में बिजली पहुंचा दी जाएगी, तो लोगों ने सवाल पूछा कि जो काम 60-70 साल में नहीं हो सका है। वो एक हजार दिन में कैसे मुमकिन है। लेकिन मुझे विश्वास है कि सरकार अपने मिशन में कामयाब होगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।