विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आईएस ने जारी किया 19 लोगों के सिर कलम करने का बर्बर वीडियो

By Rajesh NiranjanEdited By:
Published: Mon, 17 Nov 2014 12:53 AM (IST)Updated: Mon, 17 Nov 2014 07:27 AM (IST)

इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने दावा किया है कि उसने सीरिया में अपहृत अमेरिकी सहायताकर्मी पीटर केसिंग का सिर कलम कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बेरुत। इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने दावा किया है कि उसने सीरिया में अपहृत अमेरिकी सहायताकर्मी पीटर केसिंग का सिर कलम कर दिया। इसके अलावा 18 सीरियाई नागरिकों की भी हत्या की गई है। इस वीडियो में 18 लोगों का सिर कलम करते भी दिखाया गया है। इन्हें सीरियाई सैनिक बताया गया है।

वीडियो में एक नकाबपोश कह रहा है, 'यह पीटर एडवर्ड केसिंग आपके देश का अमेरिकी नागरिक है। हत्या का तरीका वही है, जैसा एक अमेरिकी पत्रकार और ब्रिटिश सहायताकर्मी की हत्या में अपनाया गया था।'

केसिंग सीरियाई गृहयुद्ध में घायलों की सेवा के लिए सीरिया गया था। वीडियो में आतंकी कह रहा है कि दाबिक में हम पहले अमेरिकी को दफन कर रहे हैं और बाकी दुश्मनों के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि दाबिक में 16वीं सदी में ओटोमन और मामलुकों के बीच भीषण लड़ाई हुई थी। इसके पहले वीडियो में दिखाया गया कि आतंकी सीरियाई सैनिकों को एक कतार में लेकर आए। उन्हें झुकने के लिए कहा गया और बारी-बारी से बड़े छुरे से उनके सिर काट दिए गए।

पढ़ें: बगदादी के मारे जाने की कोई जानकारी नहीं: अमेरिका

आईएस को हर हाल में करना होगा नष्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।