विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ईरान को खुला छोड़ा तो वह दूसरा उत्तर कोरिया बनेगा : टिलरसन

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Thu, 20 Apr 2017 07:59 PM (IST)Updated: Thu, 20 Apr 2017 08:06 PM (IST)

बराक ओबामा के कार्यकाल में अमेरिका की अगुआई में हुए इस समझौते का डोनाल्ड ट्रंप चुनाव के समय से ही विरोध कर रहे हैं

ईरान को खुला छोड़ा तो वह दूसरा उत्तर कोरिया बनेगा : टिलरसन
ईरान को खुला छोड़ा तो वह दूसरा उत्तर कोरिया बनेगा : टिलरसन

वाशिंगटन, प्रेट्र । उत्तर कोरिया के बाद अब ट्रंप प्रशासन ने ईरान की तरफ रुख किया है। अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने कहा है कि निगरानी से दूर ईरान भविष्य में दूसरा उत्तर कोरिया बन सकता है। ईरान के साथ दुनिया के देशों ने जो समझौता किया है, वह एक तरह से असफल समझौता है। इससे ईरान को परमाणु हथियार के विकास के लिए पर्याप्त समय मिल गया है।

बराक ओबामा के कार्यकाल में अमेरिका की अगुआई में हुए इस समझौते का डोनाल्ड ट्रंप चुनाव के समय से ही विरोध कर रहे हैं। टिलरसन ने कहा कि ईरान को लेकर अमेरिका की नीति की समीक्षा की जरूरत है। ईरान के साथ हुआ समझौता वही परिणाम दे सकता है जो उत्तर कोरिया से मिला। वहां भी उसे परमाणु हथियार विकसित करने का पर्याप्त समय मिला, नतीजा सामने है।

य़ह भी पढ़ें:  दुनिया के बेहतरीन लोगों को आकर्षित करने का सबसे बेहतर टूल है H1B वीजा प्रोग्राम: अमेरिका

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, परमाणु हथियार को लेकर ईरान की लालसा दुनिया की शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। इस बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई ने चेतावनी दी है कि अमेरिका ने समझौता तोड़ा तो उनका देश कड़ा विरोध जताएगा।