विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आइएस से जुड़े भारतीय मूल के व्यक्ति की ट्विटर पर तस्वीर

By Sudhir JhaEdited By:
Published: Thu, 27 Nov 2014 07:47 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 27 Nov 2014 08:26 AM (GMT+05:30)

आईएस से जुड़े भारतीय मूल के एक व्यक्ति ने एके-47 और अपने नवजात बच्चे के साथ अपनी तस्‍वीर पोस्‍ट की है।

News Article Hero Image

लंदन। आतंकी संगठन आइएस से जुड़े भारतीय मूल के एक व्यक्ति ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह एके-47 और अपने नवजात बच्चे के साथ दिख रहा है। अपनी खुशी का इजहार करते हुए अबू रुमेसाह नाम के इस आतंकी ने कहा कि उसका बेटा इस्लामिक राज्य में बड़ा होगा।

अबू ने धर्म परिवर्तन कर इस्लाम अपना लिया है। उसका असली नाम सिद्धार्थ धर है। इराक और सीरिया में आतंक का पर्याय बने आतंकी संगठन आइएस से वह खासा प्रभावित था और अक्सर टीवी पर होने वाली चर्चाओं में हिस्सा लेता था।

गत सितंबर में ब्रिटेन पुलिस ने धर समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। आइएस से जुड़ने के लिए उस पर लोगों को बरगलाने का आरोप है। जमानत पर छूटने के चौबीस घंटे के भीतर वह अपनी गर्भवती पत्नी और चार बच्चों के साथ पेरिस भाग गया था, जहां से सीरिया पहुंचने के बाद वह आईएस से जुड़ गया।

-साभार नई दुनिया

पढ़ेंः कश्मीर घाटी में नहीं है आइएस