विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतीय खाना खाकर इतना खुश हुआ कि 6500 के बिल पर दी 82 हजार की टिप

By Kishor JoshiEdited By:
Published: Sat, 14 Jan 2017 12:52 PM (IST)Updated: Sat, 14 Jan 2017 01:23 PM (IST)

उत्तरी आयरलैंड के एक धनी व्यवसायी ने भारतीय रेस्तरां में खाने के बाद टिप में 1000 पाउंड देकर सभी को चौंका दिया।

भारतीय खाना खाकर इतना खुश हुआ कि 6500 के बिल पर दी 82 हजार की टिप
भारतीय खाना खाकर इतना खुश हुआ कि 6500 के बिल पर दी 82 हजार की टिप

लंदन (पीटीआई)। यदि आप किसी रेस्तरां में खाना खाते हैं तो आमतौर पर खाने के बाद कुछ पैसे टिप के तौर भी देते हैं, जो कुछ सौ रुपयों तक हो सकती है। लेकिन यहां मामला थोड़ा अलग है। उत्तरी आयरलैंड के एक धनी उद्योगपति ने एक भारतीय रेस्तरां में महज 79 पाउंड के भोजन बिल पर 1000 पाउंड का टिप देकर सभी को चौंका दिया।

पोर्टाडाउन स्थित ‘दि इंडियन ट्री’ रेस्तरां के कर्मचारी उस वक्त दंग रह गए जब इस ग्राहक ने 79.5 पाउंड के बिल के साथ अपना टिप उनके लिए छोड़ा और ये टिप 1000 पाउंड थी। भारतीय रुपेय में इसकी गणना करें तो यह 83,124.52 रुपये है।

यह भी पढ़ें: ठंड में भी गर्म रहता है ये पानी, यहां नहाने से ठीक हो जाती हैं कई बीमारियां

‘बेलफास्टलाइव डॉट को’ की खबर के अनुसार, विदेश में रहने वाले यह उद्योगपति अपनी पहचान जाहिर नहीं करना चाहते हैं। उनका कहना है कि वह 2002 से ही रेस्तरां के रसोइया बाबू के हाथों बने हुए भोजन के दीवाने हैं। वह जब भी घर आते हैं, उसके हाथ का बना खाना जरूर खाते हैं।

रेस्तरां के निदेशक लुना एकुश ने कहा, ‘‘वह 2002 से ही बाबू के ग्राहक हैं और चूंकि अब वह विदेश चले गए हैं, जब भी वापस घर, बेलफास्ट आते हैं, वह फोन करते हैं और पता करते हैं कि बाबू क्या पका रहे हैं।’’ एकुश ने कहा, ‘‘वह यहां आते हैं, फिर घर जाते हैं।


यह भी पढ़ें: अनोखा है ये रेस्टोरेंट, यहां का मेन्यू कार्ड खुद तय करेगा क्या खाएंगे आप

यह बहुत खुशी की बात है कि वह रेस्तरां के भोजन, सेवा और वातावरण सभी से प्रसन्न हैं। उस दिन उन्होंने बाबू को एक ओर बुलाया और कहा कि वह एक छोटी सी चीज के साथ उन्हें धन्यवाद देना चाहेंगे। हम सब उस ओर मुड़ें और हमें लगा, क्या यह छोटा तो बिल्कुल नहीं है, क्या हो गया है आपको?’’

उन्होंने बताया, ‘‘हम सभी सकते में थे, लेकिन उन्होंने मशीन ली, खुद टाइप किया और कार्ड से भुगतान किया। फिर उन्होंने कहा, अब मैं अपने भोजन का बिल चुकाना चाहूंगा।’’ रेस्तरां ‘दि इंडियन ट्री’ सितंबर 2015 से काम कर रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।