विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनोखा है ये रेस्टोरेंट, यहां का मेन्यू कार्ड खुद तय करेगा क्या खाएंगे आप

By Babita KashyapEdited By:
Published: Fri, 13 Jan 2017 04:29 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2017 10:06 AM (IST)

चीन के सर्च इंजन बायडु ने बीजिंग में अमेरिका के एक रेस्टोरेट चेन के आउटलेट को स्मार्ट बना दिया है। ...और पढ़ें

अनोखा है ये रेस्टोरेंट, यहां का मेन्यू कार्ड खुद तय करेगा क्या खाएंगे आप
अनोखा है ये रेस्टोरेंट, यहां का मेन्यू कार्ड खुद तय करेगा क्या खाएंगे आप

बीजिंग। रेस्टोरेंट में जाकर कुछ मनपसंद खाने की चाहत हर किसी को होती है, उस समय हम ये भूल जाते हैं की हम जो खा रहे हैं क्या वो हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए चीन के सर्च इंजन बायडु ने बीजिंग में अमेरिका के एक रेस्टोरेट चेन के आउटलेट को स्मार्ट बना दिया है। रेस्टोरेंट में लोगों को उनके स्वास्थ्य के अनुसार खाने का सुझाव दिया जाता है।

इस रेस्टोरेंट में टेबल पर मेन्यू कार्ड नहीं आता, बल्कि आपका कद, उम्र, मूड देखकर रेस्टोरेंट का मेन्यू कार्ड आपके खाने का ऑर्डर देगा। चीन में एक अमेरिकी रेस्टोरेंट चेन ने बीजिंग के एक आउटलेट में स्मार्ट मेन्यू कार्ड लगा दिए हैं। इसे बोट कहें या रोबोट, इसके सामने खड़े होते ही यह बेहतर खाने का विकल्प सुझाता है। कस्टमर को रेस्टोरेंट की दीवार पर लगे बोट के सामने जाना पड़ता है। यह बोट कस्टमर का चेहरा स्कैन कर उनके मूड, उम्र और लिंग के आधार पर खाना ऑर्डर करने का सुझाव देता है। उदाहरण के लिए सिस्टम 20 वर्षीय पुरुषों के लिए रोस्टेड चिकन विंग्स और 50 वर्षीय महिलाओं के लिए सोयाबीन मिल्क का सुझाव देगा। अगर कोई बच्चा इसके सामने खड़ा होता है तो यह बच्चों के अनुसार बोर्नवीटा या हॉरलिक्स मिल्क या बच्चे की उम्र के अनुसार खाने का सुझाव देगा।

यह भी पढ़ें: आपकी बढ़ती उम्र को कम कर देगा, बेहद खास है ये आलू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।