Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेक्सिको में चक्रवात से 13 की मौत, 12 लापता

    By Abhishek Pratap SinghEdited By:
    Updated: Tue, 26 May 2015 05:42 PM (IST)

    मेक्सिको के सीमाई इलाके में भीषण चक्रवात से तबाही मची हुई है। चक्रवात के कारण बड़ी संख्या में मकान और वाहन नष्ट हो गए हैं। चक्रवात में अब तक कम से कम ...और पढ़ें

    Hero Image

    मेक्सिको: मेक्सिको के सीमाई इलाके में भीषण चक्रवात से तबाही मची हुई है। चक्रवात के कारण बड़ी संख्या में मकान और वाहन नष्ट हो गए हैं। चक्रवात में अब तक कम से कम 13 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि टेक्सास में अचानक आई बाढ़ से 12 लोगों के लापता होने की खबर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अधिकारियों ने बताया कि पर्यटकों के बीच लोकप्रिय एक छोटे कस्बे में अचानक बाढ़ का पानी भरने से वहां ठहरे हुए 12 लोग लापता हो गए। उत्तरी राज्य कोहुइला के गृह सचिव विक्टर जामोरा ने बताया कि चक्रवात प्रभावित सियूदाद अकुना में एक मां अपने बच्चे को लेकर जा रही थी।

    तूफान इतना तेज था कि बच्चा मां के हाथ से छूटकर हवा में उड़ गया। उन्होंने बताया कि ध्वस्त मकानों के मलबे से लापता लोगों की खोज की जा रही है। मेयर एवरिस्टो पेरेज रिवेरा ने बताया कि 300 लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और करीब 200 मकान पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं।

    यह भी पढ़ें- कोका कोला का अफसर करता था आइएस के लिए काम

    यह भी पढ़ें- जल आपूर्ति की दो हजार साल पुरानी व्यवस्था