Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिलेरी ने ट्रंप पर बनाई बढ़त, छवि में भी सुधार

    By Gunateet OjhaEdited By:
    Updated: Sun, 31 Jul 2016 04:58 PM (IST)

    दोनों पार्टियों के कन्वेंशन के बाद किए गए सर्वे में हिलेरी ने ट्रंप पर पांच फीसद बढ़त बना ली है। पिछले महीने यह फासला चार फीसद का था।

    वाशिंगटन, प्रेट्र। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में महज तीन महीने का वक्त बचा है। ऐसे महत्वपूर्ण समय में डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप पर अपनी बढ़त को लगातार बढ़ा रही हैं। दोनों पार्टियों के कन्वेंशन के बाद किए गए सर्वे में हिलेरी ने ट्रंप पर पांच फीसद बढ़त बना ली है। पिछले महीने यह फासला चार फीसद का था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पब्लिक पॉलिसी पोलिंग (पीपीपी) की ओर से जारी नतीजे में यह बात सामने आई है। पीपीपी ने डेमोक्रेट समर्थकों के बढ़ते उत्साह को इसका प्रमुख कारण बताया है। हिलेरी की छवि भी पिछले महीने की तुलना में बेहतर हुई है। पीपीपी द्वारा कराए गए ताजा ओपिनियन पोल में हिलेरी का पचास फीसद लोगों ने समर्थन किया है, जबकि ट्रंप को 45 फीसद लोगों का ही समर्थन मिला है। जून में यह आंकड़ा 45-41 का था। सर्वे कराने वाली संस्था का कहना है कि राष्ट्रपति चुनाव की मौजूदा स्थिति वर्ष 2012 के चुनाव के समान है। उसमें बराक ओबामा दूसरी बार राष्ट्रपति बनने में सफल रहे थे। इसका मतलब यह है कि हिलेरी को प्रचंड बहुमत तो नहीं मिलेगा, लेकिन उनके जीतने की पूरी संभावना है। पीपीपी ने उन्हें फेवरेट प्रत्याशी बताया है।

    हिलेरी पैदा करेंगी एक करोड़ नौकरियां

    हिलेरी ने अपनी आर्थिक नीतियों से देश में नौकरी के एक करोड़ नए अवसर पैदा होने का दावा किया है। पेंसिलवानिया में रविवार को रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों से महज 35 लाख रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने ट्रंप पर झूठा वादा करने का भी आरोप लगाया। हिलेरी ने सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों की आलोचना करने के लिए भी ट्रंप को आड़े हाथ लिया। रिपब्लिकन नेता ने रिटायर्ड जनरल जॉन एलन को असफल जनरल करार दिया था। इससे पहले एलन ने ट्रंप को राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य करार दिया था।

    सहयोगी ने छोड़ा साथ : ट्रंप के एक महत्वपूर्ण सहयोगी ने उनका साथ देने से इन्कार कर दिया है। अरबपति उद्योगपति चा‌र्ल्स कोच ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में उनका नेटवर्क ट्रंप की मदद नहीं करेगा।

    लिफ्ट में फंसे ट्रंप : डोनाल्ड ट्रंप कोलोराडो के एक रेस्तरां की लिफ्ट में फंस गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने उन्हें सुरक्षित निकाला। घटना शुक्रवार की है।

    पाकिस्तान में एक और ‘ऑनर किलिंग’, ब्रिटिश ब्यूटीशियन की हत्या

    अमेरिका में हॉट एयर बैलून फटने से 16 लोगों की मौत

    comedy show banner
    comedy show banner