यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हिलेरी ने हार के लिए एफबीआइ को बताया जिम्मेदार
हिलेरी क्लिंटन नेे आरोप लगाया है कि उनकी हार एफबीआई डायरेक्टर की वजह से हुई थी। हालांकि उन्होंने यह भी ...और पढ़ें

वाशिंगटन, प्रेट्र। अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन ने अपनी हार के लिए फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन (एफबीआइ) के प्रमुख जेम्स कोमे को जिम्मेदार ठहराया है। कहा है कि प्राइवेट सर्वर से ईमेल करने के मामले में एफबीआइ की दोबारा जांच ने लोगों को भ्रमित किया, जिसका नतीजा यह हुआ लोगों ने शक के चलते वोट उन्हें न देकर डोनाल्ड ट्रंप को दिया।
इस बीच ट्रंप ने हिलेरी को एक मजबूत और होशियार महिला बताया है। साथ ही अपनी जीत का श्रेय सोशल मीडिया को दिया है। अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए हिलेरी ने कहा, चुनाव में सफल न होने के पीछे वैसे तो कई कारण थे लेकिन विश्लेषण करने पर पता चला कि चुनाव से महज एक दिन पहले आया कोमे का पत्र सबसे बड़ा कारण रहा।
मोसुल में पीछे हटते आईएस आतंकियों ने किया भीषण नरसंहार: यूएन
जुलाई में क्लीन चिट दिए जाने के बाद फिर से ईमेल मामले की जांच कराई गई और उसका परिणाम चुनाव से ठीक पहले सार्वजनिक किया गया। उसका नतीजा यह हुआ कि लोगों में भ्रम पैदा हो गया। इसका परिणाम मतदान के दिन दिखाई दिया। इस पत्र में हिलेरी के किए साढ़े छह लाख ईमेल का जिक्र करते हुए उन्हें क्लीन चिट दी गई थी, जिस पर ट्रंप ने नाखुशी जाहिर की थी।
ट्रंप की सत्ता ट्रांसफर ऑफ पावर टीम के प्रमुख बने माइक पेंस
माना जा रहा था कि इसका क्लिंटन को फायदा मिलेगा लेकिन हुआ इसका उलटा। चुनावी व्यस्तताओं से फारिग होकर ट्रंप ने हिलेरी की अच्छाइयों का बखान किया। कहा, हिलेरी ने मर्यादा में रहते हुए भद्र तरीके से चुनाव लड़ा। वह बहुत मजबूत महिला हैं। चुनाव के दौर में ट्रंप ने हिलेरी को ईमेल मामले में जेल भेजने की बात कही थी।
