विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

FDI को पीएम मोदी ने दिया नया नाम, कहा- FDI मतलब 'फर्स्‍ट डेवलप इंडिया'

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sat, 12 Nov 2016 10:19 AM (IST)Updated: Sat, 12 Nov 2016 01:20 PM (IST)

पीएम मोदी ने कोबे में भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात मे भूकंप के समय यहां से ही ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कोबे (जापान) (जेएनएन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जापान दौरे के अंतिम दिन भारतीयों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यहां आए बिना यदि आपसे मिले बिना चला जाता तो यह ठीक नहीं होता। उन्होंने यह भी कहा कि आज दुनिया में भारत सबसे तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था में शुमार किया जाता हैै। यहां पर उन्होंने अपने संबोधन में एफडीआई के मायने 'फर्स्ट डेवलप इंडिया' बताया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार देश के इमानदार नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगी।

उन्होंने कहा कि भारत में चुनाव के नजदीक आने पर हमेशा से ही गरीबों को याद किया जाता है। लेकिन बाद में भुला दिया जाता है। लेकिन यह सरकार पूरी तरह से गरीबों के विकास के लिए समर्पित है। पीएम मोदी ने कोबेे और भारतीयों का जिक्र करते हुए कहा कि जब गुजरात में भीषण भूकंप आया था तब कोबे ही था जिसने सबसे पहले गुजरात में मदद भेजी थी। उन दिनों को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।

दुःख में जो पहुंच जाए वो जीवन भर पूज्य लगता है। कोबे उस रूप में दुःख की स्तिथि में हाथ बटाने वालों में सबसे पहला था। पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने से पहले भी वह यहां पर गुजरात के सीएम के तौर पर आए थे। उन्होंने जापान के लोगों को महान बताते हुए कहा कि वह सभी परेशानियों का सामना करके यहां तक पहुंचे हैं।

पीएम मोदी ने इस दौरान सरकार द्वारा हाल ही में 500 और 1000 रुपये के नोट बंद किए जाने के फैसले पर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि यह कालेधन को रोकने के लिए बेहद जरूरी था। इसका ही प्रभाव है कि अब कालाधन इकट्ठा करने वाले डरे हुए हैं, वह बैंकों में इसको जमा करने के स्थान पर गंगा में बहाना ज्यादा बेहतर विकल्प मान रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले भी कालाधन एकत्रित करने वाले लोगों को मौका दिया था। लेकिन उन्हें समझ नहीं आया।

कावासाकी हैवी इंडस्ट्री पहुंचकर बुलेट ट्रेन में ड्राइवर सीट पर बैठेे पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आम लोगों ने परेशानियों के बाद भी इस फैसले को सराहा है। उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि कालेधन को बटोरने वाले सरकार की निगाहों से छिपे नहीं रह सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 30 दिसंबर के बाद कुछ दूसरे उपाय भी किए जाएंगे। लेकिन कालेधन वाले लोगों के लिए अब कोई स्कीन नहीं है। फिलहाल तो इतना समय सरकार ने सभी को दिया ही है। पाप करने वाले लोग हमारे देश में ज्यादा नहीं हैं, लेकिन उनके चलते तकलीफ सभी को उठानी पड़ रही है। अंत में उन्होंने जापान में मौजूद भारतीय समुदाय का धन्यवाद दिया और कहा कि वह देश से इतने दूर होकर भी हमारे काफी करीब है। वह लोग देश के विकास में सतत योगदान दे रहे हैं, परिश्रम कर रहे हैं।

भारत को दुनिया में पूरी तरह से खुली अर्थव्यवस्था बनाना चाहते हैं: पीएम मोदी