विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब हिलेरी क्लिंटन की बेटी चेलेसा क्लिंटन पकड़ेंगी राजनीति की राह

By Atul GuptaEdited By:
Published: Fri, 11 Nov 2016 05:43 PM (IST)Updated: Fri, 11 Nov 2016 09:52 PM (IST)

चेलेसा न्यूयॉर्क की नीता लोवे के प्रतिनिधित्व वाली सीट के खाली होने पर वहां से दावेदारी कर सकती हैं।

News Article Hero Image

न्यूयॉर्क, आइएएनएस। अमेरिका में क्लिंटन परिवार की तीसरी सदस्य चेलेसा भी अब राजनीति में उतरने की राह पर हैं। 36 वर्षीय चेलेसा, बिल और हिलेरी क्लिंटन की इकलौती बेटी हैं और इस समय वह क्लिंटन फाउंडेशन में बोर्ड मेंबर के रूप में कार्य कर रही हैं। बिल क्लिंटन अमेरिका के राष्ट्रपति रह चुके हैं जबकि हिलेरी विदेश मंत्री रह चुकी हैं और मंगलवार को ही वह राष्ट्रपति चुनाव हारी हैं।

चेलेसा न्यूयॉर्क की नीता लोवे (79) के प्रतिनिधित्व वाली सीट के खाली होने पर वहां से दावेदारी कर सकती हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से 30 साल तक सांसद रहीं नीता ने हाल ही में रिटायरमेंट की घोषणा की है। नीता जिस इलाके का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, उसी के नजदीक क्लिंटन परिवार रहता है। रिक्त हो रही संसदीय सीट पर दावा मजबूत करने के लिए क्लिंटन परिवार ने हाल ही में चेलेसा के लिए चेपेक्वा में एक घर खरीदा है।

यह आवास संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है, इसलिए भी चेलेसा की उम्मीदवारी को मजबूती मिलेगी। वैसे भी इलाके से चेलेसा का पुराना नाता है। हिलेरी के चुनाव प्रचार में चेलेसा की सक्रिय भूमिका के चलते पार्टी और जनता के बीच उनका चेहरा जाना-पहचाना है। पार्टी और परिवार अब उसी का फायदा उठाना चाह रहा है।

पढ़ें- ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका में मुसलमानों के प्रवेश पर रोक लगाने की शुरू की तैयारी!