विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रंप की सत्ता ट्रांसफर ऑफ पावर टीम के प्रमुख बने माइक पेंस

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sat, 12 Nov 2016 01:44 PM (IST)Updated: Sat, 12 Nov 2016 03:07 PM (IST)

डोनाल्ड ट्रंप ने उपराष्ट्रपति पद के लिए चुने गये माइक पेंस को अपनी सत्ता हस्तांतरण टीम का प्रमुख नियुक्त किया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाशिंगटन (रॉयटर)। राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित हुए डोनाल्ड ट्रंप ने उपराष्ट्रपति पद के लिए चुने गये माइक पेंस को अपनी सत्ता हस्तांतरण टीम का प्रमुख नियुक्त किया है। साथ ही उन्होंने अपने तीन बच्चों को इस टीम के सदस्य के रूप में चुना है। यह टीम जनवरी 2017 से ट्रंप के प्रशासन के संचालन में प्रमुख भूमिका निभाएगी।8 नवंबर को हुये राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने वाले ट्रंप 20 जनवरी, 2017 को अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। राष्ट्रपति ओबामा का कार्यकाल उस दिन समाप्त हो जाएगा। तब तक, 70 वर्षीय ट्रंप की अपनी एक सत्ता हस्तांतरण टीम होगी जो प्रशासन के संचालन की तैयारी में उनकी मदद करेगी।

ट्रंप ने कल घोषणा की थी कि पेंस, सत्ता हस्तांतरण टीम के प्रमुख होंगे। इससे पहले न्यू जर्सी के गवर्नर क्रिस क्रिस्टी, सत्ता हस्तांतरण टीम के प्रमुख थे। डोनाल्ड ट्रंप के दोनों बेटों- ट्रंप जूनियर और एरिक ट्रंप के अलावा उनकी बेटी इवांका ट्रंप भी टीम में शामिल हैं।टीम के अन्य सदस्यों में रिपब्लिकन राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष रेंस प्रिबस और ट्रंप अभियान के सीईओ स्टीफन के बेनन भी शामिल हैं।

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने अंतिम वेटर्न्स डे भाषण में देशवासियों से वर्ष 2016 के अमेरिकी चुनाव की कड़वाहट के बाद एकजुटता की अपील की। उन्होंने लगातार ट्रंप के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों को रोकने की भी अपील की है। एर्लिंग्टन नेशनल सिम्रिटी में ओबामा ने कहा कि वेटर्न्स डे अक्सर कड़े चुनावी मुकाबले के बाद आता है जो इस बार काफी कड़वाहट भरा रहा और जिसने ‘‘देशभर में हमारे मतभेदों को उजागर कर दिया।

ओबामा ने कहा कि अमेरिकियों में एक भावना है कि वे अपने विपक्षियों से दूरी बनाकर नहीं रखते हैं । यह भावना हमारी साझा नस्ल में है कि हम विभिन्नता में एकता बनाते हैं और बहुत मुश्किल होने के बावजूद इस एकता को मजबूती प्रदान करते हैं । उन्होंने कहा कि अब चुनाव समाप्त हो चुका है और हम उन सिद्धांतों के साथ एक साथ आगे बढ़ने के रास्ते तलाश रहे हैं । एक दूसरे से जुड़ने के रास्ते तलाश रहे हैं जो कि राजनीतिक बदलाव से कहीं अधिक मजबूत हैं ।