विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हार्पर ने मोदी को नौ सौ साल पुरानी 'पैरॅट लेडी' मूर्ति लौटाई

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Thu, 16 Apr 2015 05:16 PM (IST)Updated: Thu, 16 Apr 2015 05:56 PM (IST)

कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान उन्हें खजुराहो मंदिर से संबद्ध 900 साल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

ओटावा । कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान उन्हें खजुराहो मंदिर से संबद्ध 900 साल पुरानी मूर्ति भेंट की। हार्पर ने 1970 के यूनेस्को घोषणापत्र का पालन करते हुए 'पैरॅट लेडी' के तौर पर चर्चित यह मूर्ति मोदी को सौंपी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने ट्वीट किया, 'कनाडा ने भारतीय धरोहर का हिस्सा 'पैरॅट लेडी' लौटा दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने बलुआ पत्थर से बनी खजुराहो की इस मूर्ति को ग्रहण किया।' यूनेस्को के संरक्षित स्मारकों में शामिल खजुराहो की इस मूर्ति में एक नर्तकी को दर्शाया गया है जिसकी पीठ पर एक तोता बैठा हुआ है। उल्लेखनीय है कि इस मूर्ति को कनाडा में 2011 में देखा गया था। इस पर मालिकाना हक का दावा करने वाले व्यक्ति के पास इससे संबंधित पर्याप्त दस्तावेज नहीं होने के कारण इसे जब्त कर लिया गया था। इसके बाद कनाडाई अधिकारियों ने भारतीय समकक्षों से संपर्क कर इसे वापस लौटाने की प्रक्रिया पर विमर्श किया था।

पढ़ें : टोरंटो में नमो-नमो, पीएम बोले-सवा सौ करोड़ देशवासियों का सम्मान

कनाडा से ऐतिहासिक समझौता, 5 साल तक मिलेगा यूरेनियम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।