विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले से गूगल नाराज, अपने ट्रैवलिंग स्टाफ को वापस बुलाया

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Sat, 28 Jan 2017 11:31 PM (IST)Updated: Sun, 29 Jan 2017 06:57 AM (IST)

सुंदर पिचाई ने कहा कि यह फैसला अमेरिका में आने वाले टैलेंट के लिए 'बैरियर' जैसा है।

राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले से गूगल नाराज, अपने ट्रैवलिंग स्टाफ को वापस बुलाया
राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले से गूगल नाराज, अपने ट्रैवलिंग स्टाफ को वापस बुलाया

सैन फ्रांसिसको, प्रेट्र : गूगल के भारतीय मूल के सीईओ सुंदर पिचाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विवादित आव्रजन आदेश की आलोचना की है। इसके तहत सात मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इस आदेश के बाद गूगल ने अपने ट्रैवलिंग स्टाफ को वापस अमेरिका बुला लिया है।

सुंदर पिचाई ने कहा कि यह फैसला अमेरिका में आने वाले टैलेंट के लिए 'बैरियर' जैसा है। पिचाई ने स्टाफ को भेजे ईमेल में लिखा है कि सात मुस्लिम देशों के नागरिकों के अमेरिका आने पर अस्थायी रोक के फैसले से गूगल के करीब 187 कर्मचारी प्रभावित होंगे।

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप के फैसलों को लेकर चिंतित हैं फ्रांस, जर्मनी

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, 'इस आदेश के कारण गूगल के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों पर लगने वाली रोक से पड़ने वाले प्रभाव से हम निराश हैं।' पिचाई ने कहा, 'यह दुखद है कि इस कार्यकारी आदेश का परिणाम हमारे सहकर्मियों को भुगतना पड़ रहा है।'

यह भी पढ़ें: गूगल ने डूडल बनाकर मनाया 68वां गणतंत्र दिवस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।