विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गूगल ने डूडल बनाकर मनाया 68वां गणतंत्र दिवस

By Manish NegiEdited By:
Published: Thu, 26 Jan 2017 05:22 PM (IST)Updated: Thu, 26 Jan 2017 05:44 PM (IST)

गूगल विशेष मौकों पर डूडल बनाकर उसमें शरीक होता है। गणतंत्र दिवस में परेड के जरिये भारत अपनी सांस्कृतिक और सैन्य ताकत से दुनिया को रूबरू कराता है।

गूगल ने डूडल बनाकर मनाया 68वां गणतंत्र दिवस
गूगल ने डूडल बनाकर मनाया 68वां गणतंत्र दिवस

मुंबई, आइएएनएस। देश के 68वें गणतंत्र दिवस के मौके पर गूगल ने आकर्षक डूडल बनाकर भारतीय राष्ट्र पर्व मनाया है। अर्धवृत्त के आकार में बने डूडल में सैन्य परेड मार्ग और उसे देखने के लिए जुटे लोगों को प्रतीकात्मक तौर पर दर्शाया गया है। परेड मार्ग (राजपथ) और दर्शक दीर्घा को तिरंगे की पट्टी से बांटा गया है।

गूगल विशेष मौकों पर डूडल बनाकर उसमें शरीक होता है। गणतंत्र दिवस में परेड के जरिये भारत अपनी सांस्कृतिक और सैन्य ताकत से दुनिया को रूबरू कराता है। डूडल के जरिये इसे दिखाने की कोशिश की गई है। हरे रंग में लिखे गूगल को इंडिया गेट की ओर बढ़ते दिखाया गया है।

मालूम हो कि 26 जनवरी के दिन सन 1950 में भारतीय संविधान अमल में आया था और देश गणतंत्र घोषित हुआ था। इसकी याद में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रतिवर्ष विभिन्न राज्यों की राजपथ पर भारतीय संस्कृति को दर्शाने वाली झांकियां भी निकलती हैं।

68वें गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर दिखा देश की संस्कृति और शौर्य का प्रदर्शन