विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डोनाल्‍ड ट्रंप प्रशासन में रुडी बन सकते हैं अमेरिका के नए विदेश मंत्री

By Kamal VermaEdited By:
Published: Tue, 15 Nov 2016 11:45 AM (IST)Updated: Tue, 15 Nov 2016 12:21 PM (IST)

डोनाल्‍ड ट्रंप के प्रशासन में न्‍यूयार्क के पूर्व मेयर रुडी गियुलियानी अमेरिका के विदेश मंत्री बन सकते हैं। हालांकि इसके ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाशिंगटन (रॉयटर)। न्यूयार्क के पूर्व मेयर रुडी गियुलियानी डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में विदेश मंत्री की भूमिका निभा सकते हैं। इस पद के लिए उनका नाम फिलहाल सबसे आगे चल रहा है। 72 वर्षीय गियुलियानी ट्रंप के बड़े समर्थकों में से एक हैं और मौजूदा राष्ट्रपति बराक ओबामा के विरोधी रहे हैं। ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। इस दौरान उन्होंने डेमोक्रेट उम्मीद्वार हिलेरी क्लिंटन पर जमकर हमला भी किया था।

सूत्रों के मुताबिक इस पद के लिए संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के पूर्व राजदूत जॉन बॉल्टन का नाम भी सामने आ रहा है। वह बुश प्रशासन के दौरान वर्ष 2005 से लेकर 2006 तक यूएन में राजदूत रहे थे। इससे पहले उनका नाम पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के शुरुआती दौर में भी सुनाई दिया था, जब विदेश मंत्री के पद के लिए उनके नाम पर विचार किया गया था।

महिलाओं को काम में तवज्जो देकर 27 फीसद बढ़ सकती है भारत की नेशनल इनकम

चुनाव में प्रचार अभियान के दौरान रुडी ने ट्रंप के समर्थन में कई रैलियां की थीं और हिलेरी के लीक इमेल मामले को जबरदस्त तरीके से अपने पक्ष में भुनाया भी था। वह वर्ष 2001 में न्यूयार्क के मेयर रह चुके हैं। इसी दौरान अमेरिका ने सदी का सबसे बड़ा आतंकी हमला वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के तौर पर झेला था। वह अमेरिका के चुने गए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़े समर्थक होने के साथ-साथ उनके करीबी दोस्त भी हैं। इतना ही नहीं कई विवादित मुद्दों पर उन्होंंने ट्रंप का जबरदस्त बचाव भी किया है।

ट्रंप ने की पुतिन की तारीफ तो पुतिन ने ट्रंप को बताया 'अद्वितीय'

हिलेरी के विदेश मंत्री रहते हुए लीक हुए ईमेल मामले को उन्होंने ट्रंप के पक्ष में भुनाया था। उन्होंने हिलेरी पर नियमों और कानूनों को ताक पर रखते हुए गलत तरीके से ईमेल का इस्तेमाल किया था। अमेरिका की प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष न्यूट गिंगरिच का कहना है कि यदि रुडी ऐसा चाहेंगे तो वह विदेश मंत्री बन जाएंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह सोचते हैं कि उन्हें होमलैंड सिक्योरिटी का यूएस एटाेरनी जनरल और सेक्रैट्री बनाया जाना बेहतर होगा। लेकिन वह विदेश मंत्री का भी पद बखूबी निभा सकते हैं। उन्हें पूरा विश्व बखूबी जानता है।

शी जिनपिंग और ट्रंप के बीच हुई फोन पर बात, जल्द हो सकती है मुलाकात

चीनी राष्ट्रपति ने ट्रंप से फोन पर की बात, कहा- सहयोग एकमात्र रास्ता