विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रंप ने की पुतिन की तारीफ तो पुतिन ने ट्रंप को बताया 'अद्वितीय'

By Kamal VermaEdited By:
Published: Tue, 15 Nov 2016 08:47 AM (IST)Updated: Tue, 15 Nov 2016 09:29 AM (IST)

डोनाल्‍ड ट्रंप और व्‍लादिमीर पुतिन के बीच फोन पर हुई बातचीत में दोनों नेताओं ने संबंधों को मजबूूत करने पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाशिंगटन (रॉयटर)। अमेरिका में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पद संभालने से पहले ही अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों से संबंध सुधारने या मजबूत करने को लेकर कवायद शुरू कर दी है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बातचीत करने के बाद उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से भी बातचीत की है। फोन पर कल हुई बातचीत में दोनों ने सीरिया समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। इसके अलावा दोनों देशों के हितों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बातचीत का ब्योरा देते हुए रूस ने बताया कि ट्रंप और पुतिन रुस-अमरीका संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में काम करने को लेकर सहमत हुए हैं। राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन के बीच यह पहली बातचीत थी। ट्रंप जनवरी में अपना कार्यभार संभालेंगे।

इस बातचीत में दोनों नेताओं ने कहा है कि वो रूस-अमरीका संबंधों को सामान्य बनाने के लिए प्रयास करेंगे। पुतिन ने ट्रंप को चुनावी कार्यक्रम को कामयाबी के साथ लागू करने के लिए शुभकामनाएं दी। इस बातचीत के दौरान पुतिन ने कहा कि वो बराबरी के सिद्धांत के आधार पर नए प्रशासन के साथ बातचीत की शुरुआत के लिए तैयार हैं।

शी जिनपिंग और ट्रंप के बीच हुई फोन पर बात, जल्द हो सकती है मुलाकात

वहीं ट्रंप ने भी पुतिन की जबरदस्त तारीफ करते हुए कहा कि वो हमारे राष्ट्रपति से भी ज्यादा लंबे वक़्त तक नेता रहे हैं। इसके जवाब में पुतिन ने ट्रंप को अद्वितीय बताया और कहा कि उनके प्रतिभाशाली होने पर कोई संदेह नहीं है। इस बातचीत के दौरान दोनों ही नेताओं ने माना कि मौजूदा समय में दोनों देशों के बीच रिश्ते बेहद निराशाजनक दौर में हैं। इसकी एक अहम वजह सीरिया बना है। अगले वर्ष दोनों देशों के राजनयिक रिश्तों को 210 साल पूरे हो जाएंगे। रूस ने इस बातचीत की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों देश हर स्थिति में संवाद कायम रखने और जल्द ही मुलाकात करने पर भी राजी हुए हैं।

चीनी राष्ट्रपति ने ट्रंप से फोन पर की बात, कहा- सहयोग एकमात्र रास्ता