विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीन, भारत को न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप में शामिल नहीं होने देगा : पाक

By Lalit RaiEdited By:
Published: Fri, 15 Apr 2016 10:09 AM (IST)Updated: Fri, 15 Apr 2016 12:44 PM (IST)

पाक के एक पूर्व राजनयिक का कहना है कि चीन किसी भी कीमत पर भारत को न्यूक्लिययर सप्लायर्स ग्रुप में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

इस्लामाबाद। पाकिस्तान और चीन के बीच दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। चीन की शह पर पाकिस्तान समय समय पर नापाक चालों को अंजाम भी देता है। बदले में पाकिस्तान भी चीन को फायदा पहुंचाता रहता है। ताजा मामला भारत के न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप में शामिल होने को लेकर है। पाक के एक पूर्व राजनयिक का कहना है कि चीन किसी भी कीमत पर भारत को न्यूक्लिययर सप्लायर्स ग्रुप में शामिल नहीं होने देगा।

चीन की नई सेना की ताकत देखने जाएंगे पर्रिकर

यूनाइटेड नेशंस में पाकिस्तान के पूर्व स्थायी सदस्य जकीर अकरम ने कहा कि एनएसजी में भारत के शामिल होने की संभावना करीब करीब शून्य है। जकीर अकरम के मुताबिक अगर भारत को एनएसजी में प्रवेस करने में कामयाबी मिलती हो तो चीन पाकिस्तान को परमाणु क्षेत्र में किसी भी तरह की मदद नहीं कर पाएगा। हालांकि चीन ये कोशिश कर रहा है कि भारत के साथ साथ पाकिस्तान को भी 48 सदस्यों वाले एनएसजी में शामिल होने का मौका मिले।

चीन-पाक का नापाक गठजोड़

पाक के अंग्रेजी अखबार डॉन के मुताबिक अकरम का कहना है कि चीन के अलावा कुछ ऐसे देश हैं जो भारत के मामले में पश्चिमी मुल्कों के दोहरे रवैये से नाराज हैं। बताया जा रहा है कि ये दूसरा मौका है जब पाकिस्तान के उच्चअधिकारियों ने इस मामले में अपनी राय रखी है जिसमें एनएसजी में भारत के शामिल होने की संभावना शून्य है।