विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

...तो इसलिए सार्क सैटेलाइट प्रोजेक्‍ट से हटा पाक

By Monika minalEdited By:
Published: Sat, 06 May 2017 03:20 PM (IST)Updated: Sat, 06 May 2017 05:52 PM (IST)

सार्क सैटेलाइट प्रोजेक्‍ट से हटने का कारण भारत को बताते हुए पाकिस्‍तान ने कहा भारत इस प्रोजेक्‍ट पर स्‍वयं काम करना चाहता है।

...तो इसलिए सार्क सैटेलाइट प्रोजेक्‍ट से हटा पाक
...तो इसलिए सार्क सैटेलाइट प्रोजेक्‍ट से हटा पाक

इस्‍लामाबाद (जेएनएन)। भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते सामान्य नहीं रहे हैं। कश्मीर के मुद्दे पर दोनों देशों के बीच तनाव अक्सर सामने आता है। सार्क के इन दोनों सदस्यों के बीच नया मामला सामने आया है। सार्क सैटेलाइट प्रोजेक्ट को लेकर पाकिस्तान ने भारत पर सहयोग न करने का आरोप लगाया है। पाक का कहना है कि नई दिल्ली ने इस प्रोजेक्ट को लेकर अनिच्छा जताई थी। 

भारत द्वारा लांच किए गए दक्षिण एशियाई सैटेलाइट में पाकिस्‍तान की अनुपस्‍थिति के बारे में विदेश विभाग के प्रवक्‍ता नफीस जकारिया ने कहा,’चूंकि भारत इस प्रोजेक्‍ट को सहयोग के आधार पर विकसित नहीं करना चाहता था, तो पाकिस्‍तान के लिए सार्क के तहत क्षेत्रीय प्रोजेक्‍ट के तौर पर इसे समर्थन देना संभव नहीं था।‘

जकारिया ने याद किया कि 2014 में काठमांडू में 18वां सार्क समिट के दौरान भारत ने सार्क सैटेलाइट को सदस्‍य देशों को उपहार के तौर पर देने का ऑफर रखा था लेकिन बाद में पता चला कि केवल इंटरनेशनल कम्‍यूनिकेशन यूनियन के साथ सार्क सैटेलाइट के तौर पर रजिस्टर कराने के अलावा भारत इसका निर्माण, लांच और ऑपरेट स्वत: करना चाहता है। उन्होंने आगे कहा, ‘पाकिस्तान के पास इसका अपना एडवांस अंतरिक्ष कार्यक्रम है और अपनी विशेषज्ञता और तकनीकी जानकारियों को साझा करने के लिए तैयार था और इस प्रोजेक्ट में हिस्सा लेने के लिए उत्सुक था लेकिन भारत के कारण पाकिस्तान को यह प्रोजेक्ट छोड़ना पड़ा। पाकिस्तान के हट जाने के बाद सैटेलाइट का नाम साउटा एशियन सैटेलाइट रखा गया।

पिछले महीने नेपाल से लापता रिटायर्ड कर्नल के बारे में पूछे जाने पर प्रवक्ता ने बताया कि मामला नेपाल की सरकार देख रही है लेकिन इसमें कोई खास बढ़त नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।