Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कनाडा: क्‍यूबेक सिटी की मस्जिद में गोलीबारी, छह लोगों की मौत, दो गिरफ्तार

    By Kamal VermaEdited By:
    Updated: Mon, 30 Jan 2017 12:01 PM (IST)

    क्‍यूबेक सिटी में हुई एक गोलीबारी की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है। उस वक्‍त मस्जिद में करीब 40 लोग मौजूद थे।

    कनाडा: क्‍यूबेक सिटी की मस्जिद में गोलीबारी, छह लोगों की मौत, दो गिरफ्तार

    नई दिल्ली(एएफपी)। कनाडा में क्यूबेक सिटी की एक मस्जिद में हुई गोलीबारी की घटना में छह लोगों की मौत हो गई है। इस मामले में पुलिस ने अब तक दो लेागों को गिरफ्तार भी किया है। मस्जिद के अध्यक्ष ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है यह हमला उस वक्त हुआ जब रविवार को इस्लामिक कल्चरल सेंटर की मस्जिद में लोग शाम की नमाज अता कर रहे थे। इस दौरान करीब 40 लोग वहां पर मौजूद थे, तभी तीन अज्ञात हमलावरों ने उनपर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हमले के बाद पुलिस ने मस्जिद के चारों ओर सुरक्षा कड़ी कर दी है। हालांकि इस बाबत पुलिस ने किसी भी तरह की कोई टिप्पणाी करने से इंकार कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रुदेऊ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। एक ट्वीट में उन्होंने इस गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति भी अपनी संवेदना व्यक्त की है। इससे पूर्व उन्होंने अमेरिका में सात मुस्लिम देशों के नागरिकों की एंट्री पर लगे प्रतिबंध के बाद प्रवासियों का कनाडा में स्वागत है का भी एक ट्वीट किया था।

    ट्रंप पर भड़के इमरान खान, कहा- पाकिस्तानियों की एंट्री भी बैन कर दे US

    मस्जिद के अध्यक्ष मोहम्मद यांगुई ने इस हमले को बेहद दुखद बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। पिछले वर्ष भी मस्जिद के गेट पर किसी ने एक जानवर का सिर काटकर फेक दिया था, जिसके बाद यहां पर तनाव बढ़ गया था। जिस वक्त यह हमला हुआ उस वक्त मोहम्मद यांगुई वहां पर मौजूद नहीं थे। उन्हें भी इस हमले की जानकारी मस्जिद में घटना के वक्त मौजूद एक व्यक्ति ने दी थी। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह इस हमलें में हताहत हुए लोगों की संख्या में बारे में कुछ नहीं बता सकते हैं। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

    भविष्य में पाकिस्तान के नागरिकों की एंट्री भी बैन कर सकता है अमेरिका

    डोनाल्ड ट्रंप की इमीग्रेशन पॉलिसी के खिलाफ विरोध में उतरी भारतीय मूल की सांसद

    गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में क्यूबेक सिटी में एक धर्म के लोगों को लेकर पनप रही कट्टरता यहां की राजनीति में चर्चा का विषय रही है। इसके अलावा मुस्लिम महिलाओं के नकाब और हिजाब पहनने पर लगा प्रतिबंध भी यहां पर चर्चा का विषय रहा है। वर्ष 2013 में भी मस्जिद में किसी जानवर का खून फेंका गया था। इसके अलावा वर्ष 2015 में ओंटारिया में एक मस्जिद में आग लगा दी गई थी। यह घटना पेरिस में हुए आतंकी हमले के एक दिन बाद हुई थी।

    देश को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए बैन की सात देशों की एंट्री: डोनाल्ड ट्रंप

    कनाडा: क्यूबेक सिटी की मस्जिद में गोलीबारी, देखें तस्वीरें

    सभी अंतरराष्ट्रीय खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें