विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानें, महिलाएं क्यों रहती हैं ट्रंप के निशाने पर ?

By Lalit RaiEdited By:
Published: Sun, 15 May 2016 10:34 AM (IST)Updated: Sun, 15 May 2016 12:26 PM (IST)

महिलाओं के बारे में ट्रंप द्वारा अभद्र टिप्पणी का मामला नया नहीं है। इससे पहले भी वो महिलाओं के खिलाफ उनके द्वारा अभद्र टिप्पणियों का मामला सुर्खियों में रहा है।

News Article Hero Image

वाशिंगटन(रायटर्स)। रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति की उम्मीदवारी के लिए ट्रंप की दावेदारी पर मुहर करीब करीब लग चुकी है। ट्रंप अपने विरोधियों पर तीखे और विवादित बोल के लिए जाने जाते हैं। मुसलमानों का मुद्दा हो या महिलाओं का मामला ट्रंप बेधड़क बोलते हैं वो इस बात की परवाह नहीं करते कि विवादित बोल का उनके चुनावी अभियान पर किस तरह से असर पड़ेगा।

ट्रंप के पूर्व रसोइए ने ओबामा को मार डालने का किया आह्वान

ट्रंप की महिलाओं पर टिप्पणियां उन्हें कई बार शर्मसार कर चुकी है। लेकिन उनका कहना है कि वो महिलाओं का पूरी तरह से सम्मान करते हैं। हालांकि ट्रंप के दावों के खिलाफ 50 से ज्यादा महिलाओं का कहना है कि वो महिलाओं को सिर्फ सेक्स का सामान मानते हैं। महिलाओं की शरीर पर कमेंट करने में उन्हें मजा आता है। हालांकि कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जिनके मुताबिक करियर में आगे बढ़ने के लिए ट्रंप मदद भी करते रहे हैं।

अमेरिका में गर्भपात कराने वाली महिलाओं को मिलनी चाहिए सजा

ट्रंप के मैनहट्टन मुख्यालय में काम करने वाली बारबरा रीस ने कहा कि वो अक्सर बैठकों के बीच महिलाओं पर अभद्र कमेंट किया करते थे। रीस ने बताया कि दक्षिण कैलिफोर्निया में महिलाओं को कहा कि क्या वो अपने गधों (पतियों) का देखभाल करती हैं। रीस ने कहा कि जब वो थोड़ी मोटी हो गयीं थी तो उन्होंने कहा कि वो टॉफी की तरह दिखती हैं। कई महिलाओं के साथ ट्रंप के डेटिंग का मामला भी सामने आया। महिलाओं में ज्यादा रुचि लेने की वजह से उन्हें लेडीज मैन की उपाधि से नवाजा भी गया।

न्यूयॉर्क की डिप्टी मेयर बारबरा फिफे ने कहा 1990 के एक वाकये का जिक्र करते हुए कहा कि कैसे ट्रंप ने कहा था कि उन्हें एक मशहूर मॉडल के साथ डेट पर जाना है। हालांकि ट्रंप के समर्थन में कुछ महिलाओं ने कहा कि उनके बारे में बहुत सी भ्रांतियां हैं।

गौरतलब है कि दावेदारी के रेस से ट्रंप के दोनों विरोधी बाहर हो चुके हैं। लेकिन रिपब्लिकन पार्टी के पॉल रॉयन उनकी दावेदारी का विरोध कर रहे हैं। यहीं नहीं टेड क्रूज भी कह चुके हैं कि जुलाई में राष्ट्रीय कन्वेंशन में ट्रंप आवश्यक डेलीगेट्स का समर्थन हासिल करने में नाकाम रहते हैं तो वो दोबारा उम्मीदवारी के बारे में सोचेंगे।

छवि सुधारने के लिए ट्रंप ने अपनी पत्नी को उतारा