विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छवि सुधारने के लिए ट्रंप ने अपनी पत्नी को चुनावी मैदान में उतारा

By Atul GuptaEdited By:
Published: Tue, 05 Apr 2016 03:09 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 05 Apr 2016 03:15 PM (GMT+05:30)

कहा जा रहा है कि अपनी छवि सुधारने के लिए और महिलाओं का वोट हासिल करने के लिए ट्रंप ने अपनी पत्नी को चुनावी मैदान में उतारा है।

News Article Hero Image

मिलवाउकी। महिलाओं में अपनी लगातार बिगड़ती छवि और न्यूयॉर्क टाइम्स और सीबीएस न्यूज पोल के सर्वे में तीन में से सिर्फ एक महिला द्वारा ही पसंद किए जाने वाले आंकड़ो के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अपनी पत्नी मिलानिया ट्रंप को भी चुनाव प्रचार में उतार दिया है।

मिलानिया ट्रंप सोमवार को मिलवाउकी थियेटर में हुई चुनावी सभा में अपने पति डोनाल्ड ट्रंप के साथ नजर आई।

करीब एक मिनट तक सभा को संबोधित करते हुए मलानिया ने कहा कि ट्रंप सभी के साथ एक जैसा व्यवहार करते हैं चाहे फिर वो स्त्री हो या पुरूष। ट्रंप की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि ट्रंप कमाल के वक्ता हैं और साथ ही साथ कमाल के वार्ताकार और नेता हैं।


मलानिया ट्रंप ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी जानते हैं कि अगर आप ट्रंप को मुक्का मारेंगे तो वो दस गुना तेज मुक्का वापस मारते हैं क्योंकि वो फाइटर हैं और अगर आप उन्हें अपना राष्ट्रपति चुनते हैं तो आपके लिए और अमेरिका के लिए लड़ेगे।

दरअसल मलानिया ट्रंप पिछले दिनों तब सामने आई थी जब ट्रंप की पार्टी के ही उनके विरोधियों ने उनकी पत्नी की एक न्यूड फोटो को सोशल नेटवर्किंग साइट पर डाल दी थी जोकि उन्होंने कभी किसी उत्पादन के प्रमोशन के लिए खिचवाया था। इस घटना के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने इस फोटो पोस्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।

इसके अलावा हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने ये बयान देकर कि अमेरिका में गर्भपात कराने वाली महिलाओं को सजा मिलनी चाहिए, अमेरिकी महिलाओं को अपने खिलाफ कर लिया था।

बताया जा रहा है कि इसी छवि को सुधारने के लिए और महिलाओं का वोट हासिल करने के लिए ट्रंप ने अपनी पत्नी को चुनावी मैदान में उतारा है। यही नहीं पिछले दिनों ट्रंप ने अपनी गर्भवती बेटी को भी चुनावी सभा में लेकर गए थे। हालांकि अब उनकी बेटी पिछले हफ्ते बच्चे को जन्म दे चुकी हैं।

पढ़ें- अमेरिका में गर्भपात कराने वाली महिलाओं को मिलनी चाहिए सजा: डोनाल्ड ट्रंप