विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका में मुस्लिमों की एंट्री पर लगे पूरी तरह से रोक: डोनाल्‍ड ट्रंप

By Kamal VermaEdited By:
Published: Tue, 08 Dec 2015 08:56 AM (IST)Updated: Tue, 08 Dec 2015 10:52 AM (IST)

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में मुसलमानों के प्रवेश ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में मुसलमानों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगाने का आह्वान किया। हालांकि उनकी इस मांग को व्हाइट हाउस व राष्ट्रपति पद के अन्य उम्मीद्वारों ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उन्होंने यह बयान ऐसे वक्त दिया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने देश में प्रवेश के लिए धार्मिक जांच को खारिज कर दिया है। ट्रंप फिलहाल अमेरिका में राष्ट्रपति पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

ट्रंप की प्रचार मुहिम द्वारा जारी बयान के अनुसार उन्होंने आह्वान किया कि जब तक हमारे देश के प्रतिनिधि यह पता नहीं लगा लेते कि क्या चल रहा है, तब तक अमेरिका में मुसलमानों का प्रवेश पूरी तरह से रोक दिया जाए। ट्रंप के प्रचार में यह बात सामने आई कि प्यू रिसर्च के मुताबिक अधिकतर मुसलमान अमेरिकियों से नफरत करते हैं।

सद्दाम अौर गद्दाफी सत्ता में होते तो दुनिया बेहतर होती

ट्रंप के अनुसार, हाल में जारी सेंटर फॉर सिक्योरिटी पॉलिसी के एक सर्वेक्षण के अनुसार इसमें भाग लेने वाले 25 प्रतिशत लोगों ने माना कि वैश्विक जिहाद के तौर पर अमेरिका में अमेरिकियों के खिलाफ हिंसा न्यायोचित है और सर्वेक्षण में भाग लेने वाले 51 प्रतिशत लोगों ने स्वीकार किया कि अमेरिका में मुसलमानों के पास शरीयत अनुसार शासित किए जाने का विकल्प होना चाहिए।

पढ़ें: 9/11 हमलों के बाद हजारों मुस्लिमों ने मनाया था जश्न : डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रम्प बने अमेरिकी राष्ट्रपति तो भारतीयों को नहीं मिलेगी नौकरी