Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    देवयानी ने वीजा धोखाधड़ी मामला खारिज करने को दी अर्जी

    By Edited By:
    Updated: Sun, 09 Feb 2014 12:12 PM (IST)

    भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागडे ने अपने खिलाफ वीजा धोखाधड़ी का मामला वापस लेने के लिए अमेरिका की एक संघीय अदालत में अर्जी दी है। उनका कहना है कि अमेरिका द्वारा उन्हें पूर्ण राजनयिक छूट प्रदान किए जाने के एक दिन बाद उनके खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया। देवयानी के मुताबिक उनके खिलाफ आपराधिक मामला चला

    न्यूयॉर्क। भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागडे ने अपने खिलाफ वीजा धोखाधड़ी का मामला वापस लेने के लिए अमेरिका की एक संघीय अदालत में अर्जी दी है। उनका कहना है कि अमेरिका द्वारा उन्हें पूर्ण राजनयिक छूट प्रदान किए जाने के एक दिन बाद उनके खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया। देवयानी के मुताबिक उनके खिलाफ आपराधिक मामला चलाना अमेरिका के अधिकार क्षेत्र में नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ें : देवयानी के वकील ने खारिज किया भरारा का दावा

    मैनहटन के संघीय अभियोजक प्रीत भरारा ने देवयानी के खिलाफ आरोप वापस लेने का विरोध किया था। इसके जवाब में देवयानी के वकील डेनियल आशर्क ने संघीय अदालत में अर्जी दाखिल की है। शुक्रवार को अदालत में दाखिल 17 पृष्ठों की अर्जी में उन्होंने कहा, 'जिस समय आरोप खत्म किए गए थे, उस समय देवयानी अमेरिका में मौजूद थीं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय द्वारा संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के तहत देवयानी की राजनयिक स्थिति को मान्यता देने से उन्हें राजनयिक छूट मिल जाती है। इसके बाद आरोप खारिज करना जरूरी हो जाता है।'

    पढ़ें : बेवकूफी का नतीजा है देवयानी प्रकारण

    हालांकि आशर्क ने स्वीकार किया कि अभियोजन पक्ष को भविष्य में देवयानी के खिलाफ मुकदमा चलाने से नहीं रोका जा सकता है। लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि उनके खिलाफ वर्तमान मामला खारिज किया जाना चाहिए क्योंकि आरोप तय किए जाते समय उन्हें राजनयिक छूट मिली हुई थी।

    भरारा द्वारा अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से अदालत को बताया गया था कि गिरफ्तारी के समय देवयानी को गिरफ्तारी से छूट नहीं मिली हुई थी। अदालत को यह भी बताया गया था कि देवयानी पर जो आरोप लगाए गए हैं उसे लेकर इस समय उन्हें अभियोजन से छूट नहीं मिली हुई है। इसके एक सप्ताह बाद आशर्क की ओर से अदालत में यह अर्जी दी गई है।

    1999 बैच की आइएफएस अधिकारी देवयानी को वीजा धोखाधड़ी मामले में 12 दिसंबर, 2013 को न्यूयॉर्क में गिरफ्तार कर लिया गया था।

    रचनात्मक तरीके से दूर हों मतभेद

    भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागडे को लेकर उठे विवाद के संदर्भ में अमेरिका ने कहा है कि चुनौतियों से भारत के साथ उसके अच्छे संबंध खराब नहीं होना चाहिए। उसका कहना है कि दोनों देशों को रचनात्मक तरीके से अपने मतभेद दूर करने का प्रयास करना चाहिए।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर