विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीन की जमीन-पानी पर उतरने वाले सबसे बड़े विमान ने भरी पहली उड़ान

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 30 Apr 2017 02:52 PM (IST)Updated: Sun, 30 Apr 2017 02:54 PM (IST)

चीन ने एंफीबियस विमान के उड़ान परीक्षण को सफल बताया। पिछले जुलाई से ही कई स्तरों पर चल रहा था परीक्षण।

चीन की जमीन-पानी पर उतरने वाले सबसे बड़े विमान ने भरी पहली उड़ान
चीन की जमीन-पानी पर उतरने वाले सबसे बड़े विमान ने भरी पहली उड़ान

बीजिंग, पीटीआई। चीन के पहले एंफीबियस (जमीन-पानी में उतरने में सक्षम) विमान ने पहली सफल उड़ान भरी। जल्द ही इसको समुद्र में उतारने की तैयारी है। बीजिंग का दावा है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा एंफीबियस विमान है।

बोइंग 737 के आकार वाले एजी600 नामक विमान का उड़ान परीक्षण शनिवार को दक्षिणी चीन के झुहाई शहर में किया गया। पिछले जुलाई से ही कई स्तरों पर विमान का परीक्षण चल रहा था। फरवरी में परीक्षणों में विमान के सभी चारों इंजन खरे उतरे पाए गए।

चीन का कहना है कि विमान का उपयोग मुख्य रूप से आपात स्थितियों में राहत-बचाव कार्यो, जंगलों में आग पर काबू पाने और समुद्री पर्यावरण की निगरानी में किया जाएगा। विमान को तैयार करने में करीब आठ साल का वक्त लगा। इसमें 90 फीसद से अधिक स्वदेशी पुर्जो का इस्तेमाल किया गया है। इस विमान के लिए अब तक 17 आर्डर भी मिल चुके हैं।

एजी600 की खासियत

-विमान की लंबाई 37 मीटर, पंख 38.8 मीटर लंबे

-अधिकतम 53.5 टन भार के साथ उड़ने में सक्षम

-महज 20 सेकेंड में 12 टन पानी भरने की क्षमता

-एक बार में 370 टन पानी ले जाने में सक्षम

यह भी पढ़ें: जिंदल से शरीफ की मुलाकात पर बोले पाक गृह मंत्री, नहीं किया देश विरोधी काम

यह भी पढ़ें: सत्ता के 100 दिन पूरे होने पर डोनॉल्ड ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया पर निकाला गुस्सा