विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका में पुलिसकर्मी ने अश्वेत नाबालिग युवक को मारी 16 गोलियां, शिकागो में तनाव

By Atul GuptaEdited By:
Published: Wed, 25 Nov 2015 01:06 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2015 02:47 PM (IST)

एक तरफ जहां भारत में असहिष्णुता को लेकर बहस छिड़ी हुई है वहीं दूसरी तरफ असहिष्णुता की पराकाष्ठा पार कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

शिकागो। एक तरफ जहां भारत में असहिष्णुता को लेकर बहस छिड़ी हुई है वहीं दूसरी तरफ असहिष्णुता की पराकाष्ठा पार कर देने वाली खबर अमेरिका से आ रही है। शिकागो पुलिस ने 2014 में हुई एक नस्लीय घटना का एक वीडियो जारी किया है जिसमें एक पुलिसकर्मी ने रास्ते जा रहे 17 साल के एक अश्वेत नाबालिग युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाता हुआ नजर आ रहा है।

दरअसल 20 अक्टूबर 2014 को स्थानीय समयानुसार 9 बजकर 57 मिनट पर एक 17 साल का अश्वेत नाबालिग युवक लॉक्वान मेकडॉनल्ड गली के रास्ते से जा रहा था। वहां खड़ी पुलिस की गाड़ी के पास वो अपनी पैंट खींचता है और फिर पुलिस की गाड़ी से दूर चला जाता है। इतने में ही पुलिस अधिकारी जैसन वॉन डायक पर बंदूक निकालकर उस पर गोली चला देता है। पहली गोली लगते ही लॉक्वाड जमीन पर गिर जाता है और जैसन वॉन दूसरी गोली उसके सीने पर चला देता है जिसके बाद उस युवक की वहीं मौत हो जाती है। इतने पर भी पुलिस अधिकारी का गुस्सा कम नहीं होता और वो लॉक्वाड के शव पर ताबड़तोड़ 16 गोलियां चलाता है।

दिलचस्प बात ये है कि जैसन वॉन के साथी पुलिसकर्मी भी इस घटना को मूक दर्शक बनकर देखते रहते हैं, कोई भी तड़पते हुए मैकडॉनल्ड की मदद के लिए आगे नहीं आता है।

हत्या का ये वीभत्स वीडियो जारी होने के बाद शिकागो शहर में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस स्टेशन का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से छिटपुट झड़प भी हुई। सरकार ने आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर उसपर हत्या का मुकद्दमा चलाने का फैसला किया है।

पढ़ें- हमले की आशंका के मद्देनजर अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए जारी किया अलर्ट