Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बोको हराम के 300 लड़ाके ढेर

    By Sachin kEdited By:
    Updated: Mon, 09 Mar 2015 08:50 PM (IST)

    पूर्वोतर नाइजीरिया में बोको हराम के खिलाफ चाड व नाइजर की सेना ने संयुक्त अभियान शुरू किया है। इस कारवाई का मकसद बोर्नो प्रांत से आतंकियों को खदेड़ना है।

    नियामी। पूर्वोतर नाइजीरिया में बोको हराम के खिलाफ चाड व नाइजर की सेना ने संयुक्त अभियान शुरू किया है। इस कारवाई का मकसद बोर्नो प्रांत से आतंकियों को खदेड़ना है।

    सूत्रों के मुताबिक, इस कार्रवाई में अब तक करीब 300 आतंकी मारे गए। उनके कब्जे से दामासक शहर को मुक्त करा लिया गया। नाइजर की सीमा से सटे इस शहर पर पिछले साल नवंबर में बोको हराम ने कब्जा कर लिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस अभियान में 10 चाड सैनिकों के मारे जाने व तीस के घायल होने की खबर भी है। इस्लामिक स्टेट के प्रति बोको हराम द्वारा निष्ठा जताने के बाद रविवार को यह अभियान शुरू किया गया।

    गौरतलब है कि उत्तरी नाइजीरिया में इस्लामिक शासन स्थापित करने के लिए बोको हराम 2009 से संघर्षरत है। अब तक संघर्ष में 13 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और 15 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं।

    पिछले कुछ महीनों में बोको हराम ने नाइजीरिया की सीमा से बाहर निकलकर चाड, नाइजर व कैमरून में भी हमले किए। इस खतरे से निपटने के लिए अफ्रीकी संघ ने 8700 सैनिकों की क्षमता वाला एक क्षेत्रीय बल बनाया।

    कैमरून भागे सैकड़ों

    पूर्वोतर नाइजीरिया में सैन्य अभियान शुरू होने के बाद से इस इलाके से सैकड़ों लोग भागकर सीमावर्ती देश कैमरून चले गए। शिन्हुआ ने सोमवार को बताया कि 100 से ज्यादा परिवार शरण लेने के लिए कैमरून के मकारी शहर पहुंचे हैं। इनमें बड़ी संख्या बच्चों की है। नाइजीरिया के 30 हजार से ज्यादा लोग पहले से ही कैमरून के शरणार्थी शिविरों में रह रहे हैं।

    पढ़ेंः बोको हराम ने सौ से अधिक लोगों को मौत के घाट उतारा