विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए, क्‍यों ब्रिटेन के शाही परिवार को ऑटोग्राफ से लगता है डर

By Tilak RajEdited By:
Published: Mon, 28 Aug 2017 09:24 AM (IST)Updated: Mon, 28 Aug 2017 11:17 AM (IST)

प्रिंस चा‌र्ल्स ने वर्ष 2010 में यह प्रोटोकॉल एक बार जरूर तोड़ दिया था। उन्होंने एक बाढ़ पी़डि़त को अपना ऑटोग्राफ दिया था।

जानिए, क्‍यों ब्रिटेन के शाही परिवार को ऑटोग्राफ से लगता है डर
जानिए, क्‍यों ब्रिटेन के शाही परिवार को ऑटोग्राफ से लगता है डर

लंदन, एजेंसी। शाही परिवार के साथ अगर आप सेल्फी लेने को कहेंगे, तो आपकी बात तुरंत मान ली जाएगी। लेकिन, अगर आपने परिवार के किसी भी सदस्य से ऑटोग्राफ देने को कह दिया, तो आपको इनकार ही सुनने को मिलेगा।

शाही परिवार के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन दुनियाभर में अपनी यात्राओं के दौरान हजारों लोगों से मिलते-जुलते हैं। मगर, जैसे ही कोई उनसे ऑटोग्राफ की मांग करता है, उनके चेहरे के भाव बदल जाते हैं। वह बड़े सलीके से ऑटोग्राफ देने से इनकार कर देते हैं। केट मिडलटन वर्ष 2011 में अपनी पहली विदेश यात्रा के बाद से प्रिंस विलियम के साथ 19 आधिकारिक यात्राएं कर चुकी हैं। लेकिन, अपनी किसी भी यात्रा के दौरान उन्होंने गलती से भी किसी को ऑटोग्राफ नहीं दिया।

मुस्कुराते हुए मना करते हैं
सिर्फ केट और प्रिंस ही नहीं, बल्कि शाही परिवार के हर सदस्य की यही कहानी है। खुद महारानी एलिजाबेथ भी ऑटोग्राफ देने से कतराती हैं। ज्यादा कहने पर शाही परिवार के लोग प्यार से माफी मांग लेते हैं या वहां से मुस्कुराते हुए निकल जाते हैं।

यह है वजह
दरअसल, शाही परिवार प्रोटोकॉल के कारण ऐसा करता है। शाही परिवार के प्रत्येक सदस्य को अपने हस्ताक्षर देने की मनाही है। ऐसा इसलिए, ताकि कोई उनके हस्ताक्षर की नकल करके धोखाधड़ी न कर ले। किसी भी जालसाजी का शिकार न हो।

प्रिंस चा‌र्ल्स ने तोड़ा था प्रोटोकॉल
हालांकि, प्रिंस चा‌र्ल्स ने वर्ष 2010 में यह प्रोटोकॉल एक बार जरूर तोड़ दिया था। उन्होंने एक बाढ़ पी़डि़त को अपना ऑटोग्राफ दिया था। लेकिन, चा‌र्ल्स ने ऑटोग्राफ के रूप में तब भी कागज के एक टुकड़े पर सिर्फ 'चा‌र्ल्स 2010' ही लिखा था।

यह भी पढ़ें: ब्रिटेन में मंदबुद्धि बेटों के लिए विदेशी दुल्हन ला रहे पाकिस्तानी