विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लीबिया में स्पेन दूतावास के बाहर धमाका

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Tue, 21 Apr 2015 04:24 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 21 Apr 2015 06:31 PM (GMT+05:30)

लीबिया की राजधानी त्रिपोली में मंगलवार को स्पेन के दूतावास के बाहर धमाका हुआ। धमाके में किसी के हताहत होने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

त्रिपोली। लीबिया की राजधानी त्रिपोली में मंगलवार को स्पेन के दूतावास के बाहर धमाका हुआ। धमाके में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। समाचार एजेंसी एफे ने सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है। दूतावास की चारदीवारी के बिल्कुल पास धमाका होने के कारण परिसर को नुकसान पहुंचा है।

विस्फोट के वक्त दूतावास में कोई नहीं था। सिर्फ स्थानीय सुरक्षाकर्मी ही आसपास मौजूद थे। इससे पहले इसी महीने की 13 तारीख को त्रिपोली में मोरक्को दूतावास के पास भी धमाका हुआ था।

इससे ठीक एक दिन पहले दक्षिण कोरियाई दूतावास परिसर में आतंकियों की गोलीबारी में दो सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। उल्लेखनीय है कि आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट लीबिया में अपनी पकड़ बनाने के लिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। इसे देखते हुए अधिकांश देश यहां अपना दूतावास बंद कर चुके हैं।

पढ़ें: अफगानिस्तान में बैंक के बाहर धमाका, 33 की मौत