Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बोले बिल क्लिंटन, हिलेरी पर है पूरा एतबार

    By Sachin kEdited By:
    Updated: Sun, 14 Jun 2015 06:03 AM (IST)

    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी हासिल करने की दौड़ में शामिल हिलेरी क्लिंटन को लेकर उनके पति और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने खुलकर अपने प्यार का इजहार किया है। एक साक्षात्कार में क्लिंटन ने कहा कि उनकी जिंदगी में आए लोगों में हिलेरी सर्वाधिक गुणी हैं और

    वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी हासिल करने की दौड़ में शामिल हिलेरी क्लिंटन को लेकर उनके पति और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने खुलकर अपने प्यार का इजहार किया है। एक साक्षात्कार में क्लिंटन ने कहा कि उनकी जिंदगी में आए लोगों में हिलेरी सर्वाधिक गुणी हैं और वे अपनी पत्नी पर पूरा एतबार करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएनएन पर प्रसारित साक्षात्कार में पूर्व राष्ट्रपति ने मुसीबत भरे पलों को याद करते हुए बताया कि कैसे हिलेरी ने आगे बढऩे में उनकी मदद की। उन्होंने कहा कि वे अपनी पत्नी पर पूरा भरोसा करते हैं और जिंदगी भर करते रहेंगे। मैं जब भी परेशानियों में आया वह चट्टान की तरह मेरे साथ खड़ी रही हैं।

    गौरतलब है कि बिल पहली बार हिलेरी से येल विश्वविद्यालय में मिले थे। 1975 में दोनों की शादी हो गई। मोनिका लेंविस्की जैसे प्रकरण के बावजूद 40 साल से दोनों का संबंध बना हुआ है। पूर्व राष्ट्रपति के अनुसार इसका कारण दोनों का एक-दूसरे से प्यार करना है।

    पढ़ेंः हिलेरी राष्ट्रपति बनीं तो मुफ्त में भाषण देंगे बिल क्लिंटन