Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिलेरी राष्ट्रपति बनीं तो मुफ्त में भाषण देंगे बिल क्लिंटन

    By Murari sharanEdited By:
    Updated: Thu, 11 Jun 2015 06:19 PM (IST)

    हिलेरी क्लिंटन के राष्ट्रपति बनने पर उनके पति और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन मुफ्त में भाषण देंगे। पैसे लेकर भाषण देने के मामले में क्लिंटन दंपती को विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी और मीडिया की आलोचनाओं का समाना करना पड़ रहा है।

    डेनवर। हिलेरी क्लिंटन के राष्ट्रपति बनने पर उनके पति और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन मुफ्त में भाषण देंगे। पैसे लेकर भाषण देने के मामले में क्लिंटन दंपती को विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी और मीडिया की आलोचनाओं का समाना करना पड़ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विरोधियों का कहना है कि भाषण के जरिये दोनों ने लाखों डॉलर की कमाई की है और इससे हितों का टकराव भी होगा। क्लिंटन फाउंडेशन के एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, हिलेरी क्लिंटन के व्हाइट हाउस पहुंचने पर वह मुफ्त में भाषण देंगे।

    उनके मुताबिक वह अपने पसंद के विषयों पर ही भाषण देते हैं। क्लिंटन फाउंडेशन को मिलने वाले दान पर उन्होंने हिलेरी का बचाव भी किया। हिलेरी पर क्लिंटन फाउंडेशन को मिलने वाले चंदे के बारे में सही जानकारी नहीं देने का आरोप है।

    बिल क्लिंटन ने कहा कि उस समय हिलेरी काफी व्यस्त रहती थीं और मैंने उन्हें कभी भी दानदाताओं की सूची का अध्ययन करते हुए नहीं देखा।

    पूर्व राष्ट्रपति के मुताबिक दान देने वाली विदेशी कंपनियां, सरकारें या अन्य संगठनों ने दान के बदले उनसे कभी कुछ नहीं मांगा। साथ ही उन्होंने कहा कि मीडिया और विरोधियों ने इस मामले में आज तक ठोस सुबूत पेश नहीं किया है।