विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

...जब पीपीपी चेयरमैन बिलावल भुट्टो ने शिव मंदिर में की पूजा

By Lalit RaiEdited By:
Published: Fri, 04 Nov 2016 12:10 PM (IST)Updated: Fri, 04 Nov 2016 02:15 PM (IST)

भारत में दिवाली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन पाक में भी दिवाली कुछ खास थी। पीपीपी चेयरमैन बिलावल भुट्टो ने शिव मंदिर में पूजा की।

News Article Hero Image

कराची (द न्यूज)। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की खबरों से हम सब रूबरू होते रहते हैं। लेकिन इस बार की दिवाली पाकिस्तान में कुछ खास अंदाज में मनायी गई। कराची के क्लिफ्टन में पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो ने शिव मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की।

ये तस्वीर खास इसलिए भी है कि मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान केवल एक एक पार्टी का मुखिया ही नहीं मौजूद था,बल्कि सिंध की सरकार भी मौजूद थी। सिंध के सीएम से लेकर पूरा सरकारी तंत्र पूजा में शामिल हुआ।

बिलावल भुट्टो की बदजुबानी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बताया 'कसाई'

शिव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद बिलावल भुट्टो ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को पूरी आजादी है। पाकिस्तान ने कभी भी अल्पसंख्यकों के धार्मिक मान्यता पर हमला नहीं किया, हालांकि भुट्टो के इस बयान पर बहस हो सकती है।

बिलावल भुट्टो ने कहा कि पाकिस्तान की तरक्की में भाषायी और धार्मिक अल्पसंख्यकों का योगदान रहा है। पाकिस्तान के विभिन्न राजनीतिक दल और सरकारों की ये मान्यता रही है कि मुल्क का विकास अल्पसंख्यक समुदायों को साथ लिए बगैर नहीं हो सकता है।

बढ़ते तनाव के बीच बिलावल ने दिया भारत-पाक युद्ध ना लड़ने का संदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।