विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आस्ट्रेलियाई पुलिस ने मेलबर्न पर आतंकी हमला विफल किया

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Fri, 23 Dec 2016 03:31 PM (IST)Updated: Fri, 23 Dec 2016 04:20 PM (IST)

आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां सोमवार को पाकिस्तान और आस्ट्रेलियाई टीम के बीच दूसरा टेस्ट मैच होगा।

News Article Hero Image

सिडनी, प्रेट्र/रायटर : आस्ट्रेलिया पुलिस ने इस्लामिक स्टेट (आइएस) से प्रेरित सात आतंकियों को गिरफ्तार कर बड़े आतंकी हमले को विफल कर दिया। पकड़े गए आतंकी मेलबर्न में क्रिसमस के अवसर पर श्रृंखलाबद्ध विस्फोट करने वाले थे। दो आतंकियों को सबूत के अभाव में छोड़ दिया गया है। पांच आतंकी पुलिस की हिरासत में हैं।

आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां सोमवार को पाकिस्तान और आस्ट्रेलियाई टीम के बीच दूसरा टेस्ट मैच होगा। आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्कल्म टर्नबुल ने कहा है कि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े आतंकी हमले को टाल दिया है। इस्लामी आतंकवाद एक चुनौती है जिससे हमें नहीं डरना है।

पढ़ें- बम धमाकों से दहला मोसुल, 8 पुलिसकर्मियों समेत 23 की मौत

पुलिस के मुताबिक, शहर के मध्य में स्थित फेडरेशन स्क्वायर, फ्लिन्डर्स स्ट्रीट स्टेशन और सेंट पाल कैथड्रल सहित कई जगह आतंकियों के निशाने पर थे। तलाशी के दौरान एक आइईडी पाया गया है। गुरुवार की रात छापेमारी के दौरान सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। 26 वर्षीय युवक और 20 वर्षीय युवती को छोड़ दिया गया। हिरासत में बचे पांचों आतंकियों की उम्र 21 से 26 वर्ष के बीच है।

विक्टोरिया स्टेट पुलिस के चीफ कमिश्नर ग्राहम एश्टॉन ने कहा कि हिरासत में लिए गए चार आस्ट्रेलिया में पैदा हुए हैं, जबकि पांचवां मिस्र में पैदा हुआ है और वह आस्ट्रेलिया का नागरिक है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह तक चली जांच के बाद पुलिस ने गुरुवार रात उत्तर-पश्चिम मेलबर्न के पांच जगहों पर छापामारी कर आतंकियों को दबोच लिया।

पढ़ें- सीरिया : चार साल बाद अलेप्पो पर सेना का कब्जा, खदेड़े गए 4 हजार विद्रोही

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।