विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लीबिया में हवाईअड्डे पर कब्जे को लेकर संघर्ष में 47 की मौत

By Edited By:
Published: Mon, 21 Jul 2014 11:35 AM (IST)Updated: Mon, 21 Jul 2014 11:40 AM (IST)

लीबिया के मुख्य हवाईअड्डे पर कब्जे को लेकर विरोधी मिलिशिया गुटों के बीच संघर्ष में 47 लोगों की मौत हो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

त्रिपोली। लीबिया के मुख्य हवाईअड्डे पर कब्जे को लेकर विरोधी मिलिशिया गुटों के बीच संघर्ष में 47 लोगों की मौत हो गई। लीबिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। 13 जुलाई से जारी हिंसा में 120 लोग घायल भी हुए हैं। खाड़ी के कई देशों में पिछले कुछ सालों से राजनीतिक अस्थिरता की वजह से भड़की हिंसा में हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। लीबिया में हिंसा का सिलसिला तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के सत्ता से हटने के बाद से जारी है।

पढ़ें: संसद पर हमले के बाद लीबिया की राजधानी में तनाव

पढ़ें: लीबिया में अंतरिम पीएम का चुनाव असंवैधानिक