विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेपाल में तीन घंटे में भूकंप के तीन झटके

By Sudhir JhaEdited By:
Published: Fri, 26 Jun 2015 11:24 AM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2015 11:56 AM (IST)

नेपाल में बुधवार देर रात तीन घंटे के अंदर भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

काठमांडू। नेपाल में बुधवार देर रात तीन घंटे के अंदर भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3, 4.2 और 4.1 मापी गई। भूकंप कल रात 9:07, 11:49 और 11:51 बजे महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र राजधानी काठमांडू से 30 किलोमीटर दूर नुवाकोट जिले में था।

भूकंप से डर कर लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आए। 25 अप्रैल को आए विनाशकारी भूकंप के बाद से नेपाल में अब तक भूकंप के 330 झटके महसूस किए जा चुके हैं। 25 अप्रैल को आए भूकंप में 9000 से अधिक लोग मारे गए थे और हजारों मकान ध्वस्त हो गए थे।

पढ़ेंः नेपाल में 10 लाख लोग भुखमरी के कगार पर