Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फाइटर प्लेन शूट आउट के बाद भी पीछे नहीं हटेगा रूस, जारी रहेगा सीरिया में IS के खिलाफ अभियान

    By Rajesh KumarEdited By:
    Updated: Wed, 25 Nov 2015 09:06 PM (IST)

    तुर्की द्वारा लड़ाकू विमान मार गिराए जाने के बावजूद रूस सीरिया में अपने अभियान से पीछे हटने के मूड में नहीं है। रूस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बुधवार को सीरिया में अपने जेट विमानों की सुरक्षा के लिए उन्नत प्रक्षेपास्त्र प्रणाली भेज दी।

    इस्तांबुल। तुर्की द्वारा लड़ाकू विमान मार गिराए जाने के बावजूद रूस सीरिया में अपने अभियान से पीछे हटने के मूड में नहीं है। रूस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बुधवार को सीरिया में अपने जेट विमानों की सुरक्षा के लिए उन्नत प्रक्षेपास्त्र प्रणाली भेज दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके साथ ही सख्त संदेश देते हुए कहा कि तुर्की की हवाई सीमा के निकट उसका सैनिक विमान उड़ान भरता रहेगा। उल्लेखनीय है कि तुर्की ने मंगलवार को रूस के लड़ाकू विमान को मार गिराया था। पिछली आधी सदी में नाटो के किसी सदस्य देश के खिलाफ रूस का यह सबसे गंभीर टकराव है। इससे सीरिया में आइएस को खत्म करने के लिए चलाया जा रहा अंतरराष्ट्रीय अभियान भी जटिल हो गया है।

    ये भी पढ़ें- रूस का संगीन आरोप, आतंकियों ने हमले के लिए किया तुर्की का इस्तेमाल

    इस बीच, मास्को में रूसी विदेश मंत्री सर्जेई लावरोव ने कहा कि लड़ाकू विमान मार गिराए जाने के बावजूद उनका देश तुर्की से लड़ना नहीं चाहता है। प्रेस से बात करते हुए लावरोव ने कहा कि तुर्की के खिलाफ लड़ाई छेड़ने का हमारा कोई इरादा नहीं है। तुर्की की जनता के प्रति हमारे रुख में कोई बदलाव नहीं आया है। हमारी आपत्ति सिर्फ उसके नेतृत्व की कार्रवाई को लेकर है।

    हालांकि, रूसी अधिकारियों ने संकेत दिया है कि वह अपने सैलानियों के तुर्की जाने पर प्रतिबंध लगा सकता है। इसके अलावा तुर्की पर कुछ व्यापार प्रतिबंध भी लगाए जा सकते हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner