विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अफगान-पाक सीमा क्षेत्र में आइएस भर्ती कर रहा आतंकी

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Published: Fri, 10 Feb 2017 04:56 PM (IST)Updated: Fri, 10 Feb 2017 08:01 PM (IST)

अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा के अशांत इलाकों से आतंकियों की लगातार भर्ती कर रहा है।

अफगान-पाक सीमा क्षेत्र में आइएस भर्ती कर रहा आतंकी
अफगान-पाक सीमा क्षेत्र में आइएस भर्ती कर रहा आतंकी

संयुक्त राष्ट्र, प्रेट्र। आतंकी संगठन आइएस अफगानिस्तान में आर्थिक बदहाली के बावजूद अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा के अशांत इलाकों से आतंकियों की लगातार भर्ती कर रहा है। पैसा जुटाने के लिए यह आतंकी संगठन जबरन वसूली भी कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध समिति को इस सप्ताह सौंपी गई रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान में आइएस के करीब 2,000 से 3,500 लड़ाके हैं। 2016 में भारी नुकसान के बावजूद लड़ाकों की संख्या में कोई खास कमी नहीं आई है। आइएस अफगान-पाक सीमा क्षेत्र से लगातार लड़ाकों की भर्ती में सक्षम बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगे बगैर चैन नहीं : विदेश मंत्रालय

अफगानिस्तान में बढ़ रही शरणार्थियों की आबादी से लड़ाकों की भर्ती में और मदद मिल सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अफगानिस्तान में आर्थिक बदहाली के कारण कभी-कभी आइएस को अपने लड़ाकों को पैसे देने भी बंद करने पड़े हैं लेकिन धन की कमी से उसकी महत्वाकांक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा।

यह भी पढ़ें- ISI एजेंट शमशुल ने खोले राज, तबाही की साजिश के लिए मिले थे 3 करोड़

दो रेडक्रॉस कर्मी लापता

अफगानिस्तान में रेड क्रॉस के दो कर्मी लापता हो गए हैं। बुधवार को आतंकियों ने उत्तरी जॉझान प्रांत में छह रेड क्रॉस कर्मियों को मार डाला था। ये सभी कर्मी उस समय सहायता सामग्रियां बांटने जा रहे थे। इस घटना के बाद से ही दो कर्मी लापता हैं। अब तक किसी आतंकी समूह ने इन हत्याओं की जिम्मेदारी नहीं ली है।