विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीरिया में 51 विद्रोही मारे गए

By Edited By:
Published: Fri, 11 Apr 2014 11:21 AM (IST)

पूर्वी सीरिया में गुरुवार को दो विद्रोही गुटों के बीच आपसी मतभेद के कारण हुई लड़ाई में कुल 51 विद्रोहियों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

दमिश्क। पूर्वी सीरिया में गुरुवार को दो विद्रोही गुटों के बीच आपसी मतभेद के कारण हुई लड़ाई में कुल 51 विद्रोहियों की मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तथाकथित इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड द लेवंत [आईएसआईएल] और अलकायदा से जु़डे नुसरा फ्रंट के बीच हुए संघर्ष में आईएसआईएल ने पूर्वी सीरिया के तेल संपन्न प्रांत डीर अल-जौर के बुकामल शहर पर कब्जा कर लिया।

बुकामल में हुई आतंकियों की सशस्त्र लड़ाई में कम से कम 51 विद्रोही मारे जा चुके हैं। मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है। गौरतलब है कि इराक के अल-अनबर शहर की सीमा से सटे बुकामल पर पहले आईएसआईएल और नुसरा फ्रंट ने साथ मिलकर सरकारी सैनिकों को हराकर कब्जा किया था।

पढ़ें: सीरिया में पांच हजार से ज्यादा लोगों की मौत

पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षकों का सीरिया छोड़ने का सिलसिला शुरू