विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेपाल: बम विस्फोट में चार की मौत

By Edited By:
Published: Mon, 30 Apr 2012 02:25 PM (IST)Updated: Mon, 30 Apr 2012 02:52 PM (IST)

मध्य नेपाल के एक शहर में सोमवार को हुए बम विस्फोट से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए।

News Article Hero Image

काठमांडू। मध्य नेपाल के एक शहर में सोमवार को हुए बम विस्फोट से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि जनकपुर जिले के रामानंद चौक पर बम विस्फोट हुआ। घटना के समय मिथिला राज्य संघर्ष समिति के कार्यकर्ता अलग मिथिला राज्य की मांग को लेकर धरना दे रहे थे।

बम धरनास्थल के नजदीक खड़ी मोटरसाइकिल में रखा गया था। हालांकि इसका पता नहीं चल पाया है कि घटनास्थल पर किसने मोटरसाइकिल खड़ी की थी। खबरों के अनुसार बम विस्फोट के कारण घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर