Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नैरोबी में बाढ़ और बारिश ने मचाई तबाही, लगभग 17 लोगों की मौत

    By Kamal VermaEdited By:
    Updated: Sun, 01 May 2016 05:17 PM (IST)

    नैराबी में आई भारी बारिश और बाढ़ के बाद वहां पर एक इमारत धराशायी हो गई। इसमें कई लोगों के मारे जाने की अाशंका है। प्रशासन की तरफ से युद्धस्‍तर पर बचाव कार्य चल रहा है।

    Hero Image

    नैरोबी (एएफपी)। केन्या की राजधानी में आई बाढ़ ने काफी इलाके में तबाही का तांडव किया है। बाढ़ से अब तक 17 लोगों की मौत हो गई है। इसके चलते कुुछ जगहों पर भूस्खलन होने की भी खबर है। वहीं इस बाढ़ की चपेट में आकर एक छह मंजिला इमारत जमींदोज हो गई। धराशायी हुई इस इमारत में फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए प्रशासन और सरकार की तरफ से युद्धस्तर पर राहत कार्य चलाया जा रहा है। फिलहाल इसके मलबे से सात शवों को निकाला जा चुका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धराशायी इमारत और बचाव कार्य का जायजा लेने के लिए नैरोबी के डिप्टी गवर्नर भी मौके पर पहुंचे थे। उनका कहना था कि वह इसकी जांच करवाएंगे। हालांकि उन्होंने माना कि इसके गिरने की वजह भारी बारिश और बाढ़ ही थी, लेकिन इसके बाद भी वह इसकी जांच करवाएंगे कि इस इमारत को बनते समय सभी नियमों का ठीक से पालन किया गया था या नहीं।

    दरगाह जा रहे शिया श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर किया धमाका, 14 की मौत

    केन्या रेड क्रॉस द्वारा चलाए जा रहे राहत कार्य के दौरान एक घायल व्यक्ति को एक बड़ेे पिल्लर के नीचे से काफी मशक्कत के बाद जिंदा बचा लिया गया। यह इमारत शुक्रवार रात को लगातार जारी बारिश के बाद धराशायी हुई थी। नैराेबी पुलिस प्रमुख के मुताबिक अब तक करीब 121 घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया जा चुका है। इनमें से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।

    राहत कार्य में लगे रेड क्रॉस के मुताबिक राहत के काम में उनके लोगों के साथ पुलिस भी मदद कर रही है। भारी बारिश की चलते यहां मौजूद करीब 150 घर बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा प्रशासन ने अधिक जनसंख्या वाले हुरुमा की कई इमारतों को असुरक्षित घोषित कर दिया है। यहां से लोगों को निकालने का काम भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा हैै। प्रशासन के मुताबिक यहां की कई इमारतें कभी भी धराशायी हो सकती हैं। पुलिस प्रमुख के मुताबिक एक कार के बाढ़ में बह जाने से भी एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं चार लोग दीवार गिरने से मारे गए हैं।

    इराकी नेताओं मिलने बगदाद पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री केरी