यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सीरिया में 13 आइएस आतंकी ढेर, कब्र से मिले 230 शव
अमेरिका की अगुवाई में सीरिया में हो रहे हवाई हमलों में इस्लामिक स्टेट (आइएस) के 13 आतंकी मारे गए। सीरियाई सेना ने दीर अल जोर में सैन्य एयरबेस के निकट दुगैम शहर को अपने कब्जे में ले लिया। इस बीच स्थानीय शिया लड़ाकों को एक सामूहिक कब्रगाह मिली है, जहां

दमिश्क। अमेरिका की अगुवाई में सीरिया में हो रहे हवाई हमलों में इस्लामिक स्टेट (आइएस) के 13 आतंकी मारे गए। सीरियाई सेना ने दीर अल जोर में सैन्य एयरबेस के निकट दुगैम शहर को अपने कब्जे में ले लिया। इस बीच स्थानीय शिया लड़ाकों को एक सामूहिक कब्रगाह मिली है, जहां उन्होंने अपने 10 साथी लड़ाकों का शव देखा। दीर अल जोर प्रांत में मिले इस सामूहिक कब्र से 230 शव मिले हैं।
माना जा रहा है कि ये स्थानीय आदिवासियों के शव हैं और आइएस आतंकियों ने इनकी हत्या की थी। मीडिया की खबरों के अनुसार इन आदिवासियों ने आइएस का मुकाबला किया था, इस वजह से इन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। पिछले माह संयुक्त राष्ट्र ने कहा था कि उसे अगस्त में सीरिया के एक प्रांत में नरसंहार की रिपोर्ट मिली है। जांचकर्ताओं ने बताया कि आइएस ने मोहसान शहर में एक तेल कुएं पर कब्जा करने की कोशिश में इन शिया आदिवासियों की हत्या कर दी थी।