विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इजरायल ने दमिश्क में दागी मिसाइल, यूएन पहुंचा सीरिया

By Sachin kEdited By:
Published: Mon, 08 Dec 2014 04:06 PM (IST)Updated: Mon, 08 Dec 2014 04:18 PM (IST)

इजरायल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में हवाई हमला कर दिया है। इस हमले से नाराज सीरिया ने संयुक्त राष्ट्र से इजरायल के विरुद्ध कार्रवाई की अपील की है। सीरिया के विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र को लिखे पत्र में इजरायल पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

News Article Hero Image

दमिश्क। इजरायल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में हवाई हमला कर दिया है। इस हमले से नाराज सीरिया ने संयुक्त राष्ट्र से इजरायल के विरुद्ध कार्रवाई की अपील की है। सीरिया के विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र को लिखे पत्र में इजरायल पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

रविवार को इजरायली वायुसेना ने दमिश्क में दो स्थानों पर हमले किए। इनमें एक हमला दमिश्क में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नजदीक सैन्य चौकी पर किया गया। अल जजीरा ने एक स्थानीय टीवी स्टेशन के हवाले से कहा कि इजरायली दुश्मनों ने दमिश्क के दो शांत इलाकों में हवाई हमले किए।

मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र को लिखे पत्र में कहा कि सीरिया इजरायल के विरुद्ध प्रतिबंध लगाने की मांग करता है। इजरायल अपनी आतंक समर्थक नीतियों व सीरिया के प्रति अपनी पूर्वनियोजित विचारधारा से बाज नहीं आ रहा है। मंत्रालय ने कहा कि ऐसी गतिविधियों के दोहराव से बचने के लिए संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुसार इजरायल के विरुद्ध कदम उठाए जाने चाहिए।

सीरियाई सेना के जनरल कमांड ने कहा कि ये हमले सीरिया में आतंकी गतिविधियों को इजरायल की ओर से मिल रहे समर्थन को दर्शाते हैं। इजरायली सेना सीरिया में अक्सर हवाई हमले करती रही है। इससे पहले मार्च में इजरायली कब्जे वाले गोलन हाइट्स की सीमा से लगे क्षेत्र क्यूनित्रा में एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया था।

इजरायल व सीरिया घोषित तौर पर एक-दूसरे से युद्धरत हैं। 1967 में इजरायल ने गोलन हाइट्स पर कब्जा कर लिया था। इस कब्जे को अंतरराष्ट्रीय समुदाय की स्वीकृति नहीं मिली है।

पढ़ेंः सीरिया के एयरबेस में घुसे आइएस आतंकी

सीरिया और इराक में संघर्ष से 1.36 करोड़ लोग बेघर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।