विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीरिया और इराक में संघर्ष से 1.36 करोड़ लोग बेघर

By manoj yadavEdited By:
Published: Wed, 12 Nov 2014 07:12 PM (IST)

संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थियों के लिए काम करने वाली एजेंसी ने कहा है कि सीरिया और इराक में संघर्ष से लगभग 1.36 करोड़ लोग बेघर हो चुके हैं। संयुक्तराष्ट्र शरणार्थी आयोग ने चेतावनी भी दी, जिसमें कहा गया है कि ठंड की शुरुआत हो चुकी है और मदद राशि में

News Article Hero Image

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थियों के लिए काम करने वाली एजेंसी ने कहा है कि सीरिया और इराक में संघर्ष से लगभग 1.36 करोड़ लोग बेघर हो चुके हैं। संयुक्तराष्ट्र शरणार्थी आयोग ने चेतावनी भी दी, जिसमें कहा गया है कि ठंड की शुरुआत हो चुकी है और मदद राशि में कमी लाखों विस्थापितों के लिए समस्या पैदा कर सकती है।

संस्था के मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका के निदेशक आमिन आवद ने बताया कि शरणार्थियों के प्रति दुनिया का रुख बहुत उदासीन रहा। उन्होंने बताया कि सीरिया में 70 लाख 2 हजार लोग विस्थापित हो चुके हैं। इसमें से आधे लोग पड़ोसी देशों का रुख कर चुके हैं। वहीं, इराक में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट और अन्य हिंसक घटनाओं के चलते 10 लाख 9 हजार लोग विस्थापित हुए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर दो लाख लोगों ने देश छोड़ दिया है।

ठंड बन सकती है परेशानी

संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान हक ने बताया कि यूएनएचसीआर दोनों देशों में विस्थापितों को ठंड से बचाने के लिए लगातार मेहनत कर रही है, लेकिन उनके पास लगभग 5 करोड़ 80 लाख डॉलर की कमी है। हक ने कहा कि एजेंसी का अनुमान है कि इराक और सीरिया में ठंड से लगभग नौ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित होंगे। फिलहाल एजेंसी ने ठंड से जुड़ी बचाव सामग्री पर अब तक 15 करोड़ 40 लाख डॉलर खर्च कर चुकी है। वहीं एजेंसी की प्रमुख प्रवक्ता मेलिसा फ्लेमिंग ने कहा कि विस्थापितों की मदद में बच्चों को प्राथमिकता दी जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।