विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आइएस ने जारी किया ब्रिटिश बंधक का सातवां वीडियो

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sat, 22 Nov 2014 08:27 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 22 Nov 2014 08:50 PM (GMT+05:30)

लंदन। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) ने ब्रिटिश बंधक जॉन कैंटली का सातवां वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में कैंटली ने अमेरिका की नाकाम कोशिशों के बारे में खुलासा किया है। इस बार भी वह नारंगी कपड़ों में संदेश देते नजर आ रहे हैं।

News Article Hero Image

लंदन। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) ने ब्रिटिश बंधक जॉन कैंटली का सातवां वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में कैंटली ने अमेरिका की नाकाम कोशिशों के बारे में खुलासा किया है। इस बार भी वह नारंगी कपड़ों में संदेश देते नजर आ रहे हैं।

नौ मिनट के इस वीडियो में ब्रिटिश बंधक कैंटली ने दावा किया कि अमेरिका जुलाई में बंधकों को छुड़वाने में नाकाम रहा है। उनकी कार्रवाई से पहले ही आइएस के आतंकियों ने सभी बंधकों को अन्य जगह भेज दिया था। उन्होंने बताया कि अमेरिका के इस कदम में डेल्टा फोर्स कमांडो, ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर सहित कई लड़ाकू जेट विमान शामिल थे, लेकिन हम वहां थे ही नहीं। कैंटली आगे कहते हैं, 'मुझे भी अन्य बंधकों की तरह मार दिया जाएगा। मैं तब तक ही बोल पाऊंगा, जब तक आतंकी मुझे जीवित रखेंगे।'

कुछ दिनों पहले ही कैंटली के पिता की मौत हो चुकी है और उनकी बहन जेसिका ने अपने भाई को बचाने के लिए आइएस से कई बार अपील भी की है। उन्हें दो साल पहले सीरिया में बंधक बना लिया गया था। गौरतलब है कि ब्रिटिश बंधक का नया वीडियो अमेरिकी बंधक पीटर कासिग की हत्या के कुछ ही दिन बाद सामने आया है।

आईएस द्वारा जारी इस वीडियो की विदेश विभाग ने भी पुष्टि की। एक अधिकारी ने कहा कि वे वीडियो में दिए गए संदेश का आकलन कर रहे हैं।

आइएस ने 25 इराकी नागरिकों की हत्या की

इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने बगदाद के पश्चिम में अनबर प्रांत की राजधानी रमादी के नजदीक सुन्नी मुस्लिम कबीले के 25 सदस्यों की हत्या कर दी। इराकी सेना ने शनिवार को अल्बु फहद कबीले के इन लोगों के शव बरामद किए। आइएस ने पिछले महीने अल्बु निम्र कबीले के भी सैकड़ों लोगों की हत्याएं की थीं। इराकी सेना ने इस इलाके में आइएस के खिलाफ अभियान चला रखा है।

पढ़ें: आईएस ने फिर किया एक अमेरिकी नागरिक का सिर कलम

आईएस ने जारी किया 19 लोगों के सिर कलम करने का वीडियो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।