यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आईएस आतंकियों ने फिर किया एक अमेरिकी नागरिक का सिर कलम
इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने सीरिया बोर्डर पर एक अमेरिकी नागरिक का सिर कलम करने दावा किया है। इस संबंध में आईएसआईएल ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें इस बात की पुष्टि करते हुए अमेरिका को धमकी दी गई है। वीडियो में अमेरिकी नागरिक पीटर कासिंग का सिर

सीरिया। इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने सीरिया बोर्डर पर एक अमेरिकी नागरिक का सिर कलम करने दावा किया है। इस संबंध में आईएसआईएल ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें इस बात की पुष्टि करते हुए अमेरिका को धमकी दी गई है। वीडियो में अमेरिकी नागरिक पीटर कासिंग का सिर कलम करने की बात कहकर अमेरिका को चेतावनी दी गई है कि यदि वह आईएस के खिलाफ अपने हमले बंद नहीं करेगा तो उसका अंजाम अच्छा नहीं होगा।
कासिंग यहां पर अमेरिका की स्पेशल इमरजेंसी रेस्पांस एंड असिसटेंस टीम का हिस्सा था जो यहां पर चलाए जा रहे रिफ्यूजी कैंप में मदद पहुंचाने का काम करते हैं। जानकारी के मुताबिक सीरिया के बोर्डर पर कासिंग आईएस आतंकियों के हत्थे चढ़ गया था, जिसके बाद उन्होंने उसका बेदर्दी से कत्ल कर दिया। इससे पहले भी वह अमेरिका और ब्रिटेन के नागरिकों की हत्या कर चुका है।