Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    जीत के साथ साइना ने मनाया नंबर वन होने का जश्न

    By ShivamEdited By:
    Updated: Sun, 29 Mar 2015 10:55 AM (IST)

    भारतीय खिलाड़ी साइना नेहवाल ने दुनिया की नंबर एक महिला खिलाड़ी बनने का जश्न जीत के साथ मनाते हुए इंडिया ओपन सुपर सीरिज बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में साइना ने जापान की यूई हाशिमोटो को 21-15, 21-11 से हराया। पहले सेमीफाइनल में कैरोलिन मारिन को हार

    नई दिल्ली। भारतीय खिलाड़ी साइना नेहवाल ने दुनिया की नंबर एक महिला खिलाड़ी बनने का जश्न जीत के साथ मनाते हुए इंडिया ओपन सुपर सीरिज बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में साइना ने जापान की यूई हाशिमोटो को 21-15, 21-11 से हराया। पहले सेमीफाइनल में कैरोलिन मारिन को हार मिली, जिससे भारतीय खिलाड़ी को शीर्ष पायदान हासिल हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेमीफाइनल में साइना शुरुआत से ही हावी थी, हालांकि शुरुआती बढ़त जापानी खिलाड़ी ने हासिल की। मगर साइना ने जोरदार वापसी करते हुए सीधे गेमों में मुकाबला जीता। रविवार को होने वाले फाइनल में साइना का सामना रात्चानोक इंतानोन से होगा।

    पढ़ें - कामयाबी की उड़ान भरने में माहिर हैं साइना नेहवाल

    महिला वर्ग की आधिकारिक विश्व रैंकिंग गुरुवार को घोषित होगी, लेकिन अंकों की गणना में साइना का नंबर वन बनना तय हो चुका है। साइना को उनके करियर की शुरुआत में पूर्व ऑल इंग्लैंड चैंपियन पुलेला गोपीचंद ने प्रशिक्षण दिया।

    फिर गोपीचंद से उनके कुछ मतभेद हुए, जिसके बाद साइना ने पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन विमल कुमार से प्रशिक्षण लेना शुरू किया। फिलहाल वे विमल के मार्गदर्शन में ही प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। साइना को वर्ष 2010 में देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न से भी नवाजा जा चुका है।

    खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

    क्रिकेट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें