विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतीय महिला स्क्वॉश टीम ने मेडल पक्का किया

By Jagran News NetworkEdited By:
Published: Fri, 26 Sep 2014 01:24 PM (IST)Updated: Fri, 26 Sep 2014 01:40 PM (IST)

एशियन गेम्स में भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। अब महिलाओं की टीम ने दक्षिण कोरियाई टीम को सेमीफाइनल में 2-0 से

News Article Hero Image

इंचियोन। एशियन गेम्स में भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। अब महिलाओं की टीम ने दक्षिण कोरियाई टीम को सेमीफाइनल में 2-0 से मात देकर मेडल पक्का कर लिया है।

पहले जोशना चिनप्पा ने यूनोक पार्क को 34 मिनट तक चले मुकाबले में 11-6, 13-11, 11-8 से हराकर अपने कदम आगे बढ़ाए, वहीं दूसरी तरफ दीपिका पल्लीकल ने सुन्मी सॉन्ग को 11-4, 11-5, 8-11, 11-5 से मात दी। इन दोनों की जीत से भारतीय टीम को आसानी हुई और अनाका अलंकामोनी को कोर्ट पर उतरने की जरूरत नहीं पड़ी। इससे पहले सौरव घोषाल सिंगल्स में रजत पदक जीत चुके हैं, दीपिका पल्लीकल सिंगल्स में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। इसके साथ ही 2010 के ग्वांगझू एशियन गेम्स में स्क्वॉश खिलाड़ियों द्वारा जीते गए तीन कांस्य पदक जीतने के आंकड़े को भी भारतीय खिलाड़ी इस बार पार करने की कगार पर खड़े हैं।

एशियन गेम्स की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें