विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बच्चों की खातिर किया सांप से मुकाबला

By Babita kashyapEdited By:
Published: Tue, 30 Jun 2015 12:35 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2015 12:38 PM (IST)

बच्चों को तकलीफ में देखकर मां के दिल पर क्या गुजरती है, यह तो एक मां ही जानती है। अपने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बच्चों को तकलीफ में देखकर मां के दिल पर क्या गुजरती है, यह तो एक मां ही जानती है। अपने बच्चों को बचाने के लिए मां किसी से भी मुकाबला कर सकती है।

कुछ ऐसा ही हुआ जब एक मादा खरगोश के दो बच्चों को सांप ने पकड़ लिया। यह मादा खरगोश अपने बच्चों को बचाने के लिए सांप से भिड़ गयी। सांप इन बच्चों को मारकर अपना भोजन बनाना चाहता था। इतने में मादा खरगोश वहां आ गयी और उसने जब अपने बच्चों की ऐसी हालत देखी तो वह सांप से भिड़ गयी। लाख कोशिश के बाद अपने एक बच्चे को बचाने में कामयाब रही जबकि दूसरे बच्चे को सांप ने मार डाला।

अंधी मां ने पैदा होने से पहले देखा अपने बच्चे को