Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये आधुनिक भारत की तस्वीर है...जरा गौर से देखिए जनाब

    By Abhishek Pratap SinghEdited By:
    Updated: Fri, 23 Sep 2016 03:50 PM (IST)

    आधुनिक भारत...जहां एक अस्पताल में महिला को फर्श पर ही खाना परोस दिया जाता है क्योंकि महिला के पास थाली नहीं थी।

    ये जो तस्वीर आप देख रहे हैं वो हमारे आधुनिक भारत की है या यूं कहें कि इनक्रेडिबल इंडिया की। ये तस्वीर उन लोगों को मुंह पर कसकर तमाचा मारती है जो आधुनिक भारत की बात करते हैं। झारखंड की राजधानी रांची के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अस्पताल के कर्मचारियों ने एक बुजुर्ग महिला मरीज को फर्श पर ही खाना परोस दिया। क्योंकि उसके पास थाली नहीं थी। पहले उससे फर्श साफ करावाया गया फिर उसकी फर्श पर उसे खाना परोस दिया गया। भूख से तड़पती इस महिला ने फर्श पर ही खाना शुरू कर दिया।

    पढ़ें- जानिए कैसे एक बुलेटप्रूफ स्मार्टफोन ने बचाई बिजनेसमैन की जान?

    पढ़ें- आप जानते हैं चीन की दीवार को किसने और क्यों बनवाया था?

    दिल पसीज जाए इस तस्वीर को देखकर हद है यार। महिला तो गरीब थी तो उसके पास थाली नहीं थी लेकिन अस्पताल को सालाना 300 करोड़ रुपये मिलते हैं। क्या मरीजों के लिए थाली की व्यवस्था नहीं हो सकती।

    फर्श पर खाना खाने को मजबूर हैं मरीज

    दरअसल रिम्स अस्पताल में मरीजों को मुफ्त में खाना परोसा जाता है। अस्पताल के ऑर्थो वॉर्ड में स्टाफ की तरफ से मरीजों को खाना परोसा जा रहा था। गरीब बुजुर्ग महिला पलमति देवी भी खाना खाने के लिए गईं लेकिन उनके पास थाली नहीं थी। खाना परोस रहे कर्मियों ने उन्हें पहले तो झिड़ककर भगा दिया फिर बाद में महिला को फर्श पर ही खाना परोस दिया। आरोप है कि अस्पताल के कर्मियों ने कहा कि खाना है तो थाली लेकर आओ नहीं तो फर्श पर ही खाओ।

    पढ़ें- यहां खौफ के साए में जी रहे हैं पुलिसकर्मी, सता रहा है आत्मा का डर

    300 करोड़ है अस्पताल का सलाना बजट

    गौरतलब है कि रांची के सबसे बड़े इस सरकारी अस्पताल का सालाना बजट करीब तीन सौ करोड़ रुपए है। लेकिन इस अस्पताल के पास थालियां नहीं है। क्या मज़ाक है यार। सरकार की योजना के तहत अस्पताल में मरीजों को मुफ्त में खाना दिया जाता है, जिसके लिए मरीजों को थाली उपलब्ध कराना होता है।

    लेकिन यहां पर अमानवीयता की पराकाष्ठा का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अस्पताल के कर्मचारी बिना थाली वाले मरीजों को या तो भगा देते हैं या फिर उन्हें जमीन पर ही खाना परोस देते हैं। थू है ऐसी व्यवस्था पर।

    रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें