विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दोस्ती के चक्कर में पड़ गए लेने के देने

By Babita KashyapEdited By:
Published: Tue, 11 Apr 2017 09:30 AM (IST)Updated: Tue, 11 Apr 2017 09:41 AM (IST)

पेशे से आर्किटेक्ट बेसिया लेजोनवार्न की सहेली लिन को अपने घर में खूबसूरत बगीचा तैयार करवाना था। लिन ने कई ...और पढ़ें

दोस्ती के चक्कर में पड़ गए लेने के देने
दोस्ती के चक्कर में पड़ गए लेने के देने

लंदन, एजेंसी। अक्सर दोस्त एक दूसरे की सहायता करते हैं। मुश्किल वक्त में साथ निभाते हैं। लेकिन यहां एक महिला को दोस्ती निभाने केचक्कर में कोर्ट जाना पड़ गया।

दरअसल पेशे से आर्किटेक्ट बेसिया लेजोनवार्न की सहेली लिन को अपने घर में खूबसूरत बगीचा तैयार करवाना था। लिन ने कई जाने-माने आर्टिकेक्ट से बात की लेकिन उनकी फीस इतनी अधिक थी कि वह मन मारकर रह गई। ऐसे में बेसिया अपनी दोस्त की मदद करने आगे आईं। उन्होंने सस्ते दामों पर लोगों को नियुक्त किया और बगीचा तैयार करवाया। खास बात यह रही कि बेसिया ने खुद अपनी फीस तक नहीं ली। जब बगीचा बनकर तैयार हो गया तो लिन

को वह पसंद नहीं आया। वह बेसिया से इतनी गुस्सा हो गई कि उनपर 2.12 करोड़ रुपये का हर्जाना लगा दिया। आजकल इस अनोखे केस की सुनवाई वहां कोर्ट में चल रही है।  

यह भी पढ़ें: यहां दो शादियां करना है जरूरी नही तो हो जाएगी जेल

इस शख्स ने कूड़ेदान को बना लिया आशियाना